🚨खाकी के आगे फेल हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का ड्रामा: ट्रक ड्राइवर ही निकला लुटेरा; जम्मू से आए 1000 पेटी सेब जयपुर के कोल्ड स्टोरेज में मिले।
राजगढ़ (मध्य प्रदेश) संवाददाता आकाश शर्मा| 16 अप्रैल, 2026 मध्य प्रदेश की राजगढ़ जिले की माचलपुर पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए चोरी की एक सनसनीखेज रिपोर्ट का पर्दाफाश किया है। खुद को पीड़ित बताने वाले ट्रक ड्राइवर ने ही 8 लाख रुपये के सेब हड़पने के लिए चोरी की झूठी कहानी रची थी, जिसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की कड़ी पूछताछ ने कर दिया।
👉क्या थी ‘झूठी’ कहानी?
जम्मू-कश्मीर के रामबन निवासी फरियादी इम्तियाज हुसैन (27) ने 13 अप्रैल को माचलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह पुलवामा से 1000 पेटी सेब (कीमती ₹8 लाख) ट्रक में लादकर तेलंगाना जा रहा था। फरियादी के मुताबिक, 13 अप्रैल की सुबह जब वह माचलपुर-पचोर रोड पर सोकर उठा, तो ट्रक से सारा माल गायब था। पुलिस ने तत्काल बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

👉सीसीटीवी ने खोली पोल।
पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (IPS) के निर्देशानुसार थाना प्रभारी उनि आदित्य सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। जब पुलिस ने पचोर-सोयत रोड के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तो कहानी में झोल नजर आया। फुटेज में चोरी की कोई गतिविधि नहीं दिखी, जिससे पुलिस का शक गहरा गया।
👉जयपुर के कोल्ड स्टोरेज में मिला माल।
संदेह होने पर जब पुलिस ने फरियादी और उसके साथी से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लालच में आकर सेबों को राजस्थान के जयपुर स्थित अरावली कोल्ड स्टोरेज (मुहाना मंडी) में छिपा दिया था और पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी का नाटक रचा। माचलपुर पुलिस ने तत्काल जयपुर दबिश देकर 1000 पेटी सेब बरामद कर लिए हैं।
👉पुलिस टीम की सफलता।
इस जटिल मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी आदित्य सोनी, सउनि राकेश सिंह, आरक्षक रविन्द्र, विष्णु जाट, पप्पू, गोविंद, मनीष जाट, धनराज और अर्जुन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉राजगढ़ पुलिस की चेतावनी:
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराना एक गंभीर दंडनीय अपराध है। कानून को गुमराह करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
——————**————-**————-**—————
More Stories
“घूस लेते ही ‘गेम ओवर’—लोकायुक्त टीम ने दबोचा भ्रष्ट लिपिक”, “पहले 20 हजार डकारे, बाकी लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू”..
जीरापुर तहसील में नया नेतृत्व—राजेश कुमार बैरागी बने लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष।
💥SDM अंकिता जैन और SDOP नागर ने अदिति का बढ़ाया मान, छोटी बहन ने थामा सम्मान का गौरव पुरस्कार।