विश्वकर्मा समाज की नई टीम घोषित, कई जिलों को मिला प्रतिनिधित्व — सुनील कारपेंटर बने प्रदेश मीडिया प्रभारी।

📰जीरापुर/राजगढ़ संवाददाता आकाश शर्मा। श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुतार समाज कल्याण समिति की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन गुरुवार देर रात घोषित कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष पवन विश्वकर्मा (उज्जैन) द्वारा जारी सूची में प्रदेशभर से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई कार्यकारिणी में
रामप्रसाद कारपेंटर (परोलिया, तहसील जीरापुर, जिला राजगढ़) को प्रदेश उपाध्यक्ष
मुकेश विश्वकर्मा (लाटाहेड़ी, तलेन) को प्रदेश उपाध्यक्ष
पवन विश्वकर्मा (नलखेड़ा, जिला आगर) को प्रदेश महासचिव
हेमंत विश्वकर्मा (इंदौर) एवं पप्पूलाल विश्वकर्मा को प्रदेश महामंत्री
रामनारायण विश्वकर्मा (आसरेटा, पचोर) एवं दशरथ शर्मा (रामनगर, तहसील मानसा, जिला नीमच) को प्रदेश मंत्री
अशोक शर्मा (इंदौर) को प्रदेश कोषाध्यक्ष
दिनेश विश्वकर्मा (शाजापुर) को प्रदेश कार्यालय मंत्री
तथा
पत्रकार सुनील कारपेंटर (भंडावद, तहसील जीरापुर, जिला राजगढ़) को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।नियुक्तियों के बाद समाज बंधुओं एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयों का तांता लगा रहा। प्रदेश अध्यक्ष पवन विश्वकर्मा (उज्जैन) ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम का हर सदस्य निष्ठा और समर्पण के साथ समाज हित में कार्य करेगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रसाद कारपेंटर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पवन विश्वकर्मा एक वरिष्ठ समाजसेवी और ऊर्जावान युवा नेतृत्व हैं। उनके मार्गदर्शन में समाज का सर्वांगीण विकास निश्चित है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सभी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

More Stories
“घूस लेते ही ‘गेम ओवर’—लोकायुक्त टीम ने दबोचा भ्रष्ट लिपिक”, “पहले 20 हजार डकारे, बाकी लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू”..
जीरापुर तहसील में नया नेतृत्व—राजेश कुमार बैरागी बने लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष।
💥SDM अंकिता जैन और SDOP नागर ने अदिति का बढ़ाया मान, छोटी बहन ने थामा सम्मान का गौरव पुरस्कार।