dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

“घूस लेते ही ‘गेम ओवर’—लोकायुक्त टीम ने दबोचा भ्रष्ट लिपिक”, “पहले 20 हजार डकारे, बाकी लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू”..

“घूस लेते ही ‘गेम ओवर’—लोकायुक्त टीम ने दबोचा भ्रष्ट लिपिक”, “पहले 20 हजार डकारे, बाकी लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू”..शिवपुरी (संवाददाता आकाश शर्मा) – भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद शिवपुरी में पदस्थ लिपिक भगवान लाल करोसिया को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर की गई।

🧾 क्या है पूरा मामला?

आवेदक हरिवल्लभ चंदौरिया (51 वर्ष), जो नगर पालिका परिषद शिवपुरी में सहायक राजस्व निरीक्षक हैं, ने 16 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि उन्हें निलंबन से बहाल करने के एवज में आरोपी लिपिक भगवान लाल करोसिया द्वारा 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।

जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। बातचीत के दौरान आरोपी पहले ही 20 हजार रुपए ले चुका था, जबकि शेष 40 हजार रुपए 18 अप्रैल को देने तय हुए।

🚨ऐसे हुआ ट्रैप..

लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने अपने घर के पास, हरिजन बस्ती (कोतवाली के पीछे, शिवपुरी) में शेष राशि 40 हजार रुपए ली—उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

⚖️आगे की कार्रवाई..

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

👮‍♂️ट्रैप टीम में शामिल अधिकारी

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक बलराम राजावत (टीम प्रभारी), निरीक्षक अंजली शर्मा, निरीक्षक उपेंद्र दुबे सहित लोकायुक्त की टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481