📣 विधायक हजारीलाल दांगी ने 10 किलोमीटर के करीब पदयात्रा कर अरनिया बालाजी मंदिर के किये दर्शन, लिया आशीर्वाद।
📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा
✍️🖕 आकाश शर्मा संपादक
माचलपुर:- गत विधानसभा चुनाव मे भाजपा के विधायक हजारीलाल दांगी को मिली प्रचंड बहुमत से विजयश्री पर पदयात्रा का आयोजन हुआ। भाजपा मंडल माचलपुर अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पाटीदार द्वारा भाजपा के विधानसभा खिलचीपुर मैं विजयी हो जाने पर व उनके द्वारा अरनिया बालाजी से मनोती पूरी हो जाने पर ग्राम पिपल्याकुलमी से ग्राम अरनिया बालाजी मंदिर तक करीब 10 किलोमीटर पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे विधायक हजारीलाल दांगी ने पिपल्याकुलमी से अरनिया बालाजी मंदिर तक पदयात्रा की, लोगो ने अपने रास्ते मे पड़ने वाले खेतों के यहां तो किसी ने अपने घर के बाहर खड़े होकर, रास्ते मे जगह जगह पदयात्रा का भव्य स्वागत किया, रास्ते मे पड़ने वाले ग्राम ब्राह्मण गाँव व रामगढ़ मैं भी पदयात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया, सैकड़ो आमजनो के साथ पदयात्रा मैं अनेक वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे, माचलपुर नगरपरिषद अध्यक्षा श्रीमती गीताबाई मालवीय पदयात्रा मैं पूरे समय पैदल चली, गीता बाई के साथ उनके नेतृत्व में अन्य महिला मंडल कार्यकर्ता भी पदयात्रा मैं शामिल रही।
करीब 2:30 पर पदयात्रा अरनिया बालाजी मंदिर पहुचीं जहां विधायक हजारीलाल दांगी ने बालाजी महाराज का पूजन किया, उपस्थित जन समुदाय को विधायक हजारीलाल दांगी ने सम्बोधित किया, बालाजी महाराज के आशीर्वाद से और आप सभी क्षेत्र वासियो ने जो मुझे आशीर्वाद देकर खिलचीपुर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पूरी निष्ठा से पूरी करने की कोशिश करूंगा,
उक्त कार्यक्रम मे भाजपा के माचलपुर मंडल अध्यक्ष हनुमान पाटीदार ने पदयात्रा मैं शामिल सभी आमजन व वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया, भाजपा के खिलचीपुर मंडल अध्यक्ष, जीरापुर मंडल अध्यक्ष, छापीहेड़ा मंडल अध्यक्ष, सहित विधानसभा चुनाव प्रभारी मुकेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल खंडेलवाल, अर्जुन सिंह पंवार, भगोरी सरपंच हरपालसिंह कुशवाह, चंपालाल दांगी, संजय गुर्जर, बालू सिंह गुर्जर, राहुल मालवीय, नगरपरिषद मैं पार्षद पवन राठौर, श्री राम दांगी, अमरलाल गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर धानोदा, रामलाल गुर्जर जेथली,राम दांगी भगोरा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, महिला नेत्री व हजारो की तातात मैं जनसमुदाय मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार दिलीप कुमार बैरागी द्वारा किया गया।
More Stories
“घूस लेते ही ‘गेम ओवर’—लोकायुक्त टीम ने दबोचा भ्रष्ट लिपिक”, “पहले 20 हजार डकारे, बाकी लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू”..
जीरापुर तहसील में नया नेतृत्व—राजेश कुमार बैरागी बने लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष।
💥SDM अंकिता जैन और SDOP नागर ने अदिति का बढ़ाया मान, छोटी बहन ने थामा सम्मान का गौरव पुरस्कार।