📣 जिले के थाना माचलपुर पुलिस टीम ने नाबालिक पीड़ित बालिका को किया दस्तयाब व आरोपी को भेजा जेल।
माचलपुर:- (आकाश शर्मा) जिले में चलाये जा रहे गुमशुदा व अपहर्ता व्यक्तियों की दस्तयाबी हेतु मुस्कान अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जिला राजगढ़ श्री धर्मराज (भा.पु.से) द्वारा निर्देशित किया गया है कि गुमशुदा व्यक्तियों को दस्तयाब करने की कार्यवाही निरंतर की जाये। उक्त आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अलोक कुमार शर्मा (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आनंद राय (रापुसे) के द्वारा थाना प्रभारी खिलचीपुर को गुमशुदा व्यक्तियों को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में दिनाक 27.12.23 को फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया की उसकी नाबालिग लडकी दिनांक 26.12.23 के शाम 05 बजे अज्ञात आरोपी का बहला फुसलाकर भगा कर ले गया होगा।
फरियादी की रिपोर्ट पर से गुमशुदा नाबालिग होने से थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 399/23 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर जांच में लिया गया मामला नाबालिग बालिकाओं का होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर व तुरत टीम भेजकर व गुमशुदा बालिका के दस्तयाब हेतु टीम गठीत कर रवाना किया गया। पिडिता नाबालिक होने से पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पिडिता की दस्तयाबी पर 2000 रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। मुखबीर सुचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जोधपुर राजस्थान पहुंचे जहां पर गुमशुदा बालिका को उनके परिजन के समक्ष दस्तयाबी पंचनामा तैयार किया जाकर दस्तयाब किया गया व पिडिता के कथनों के आधार पर धारा 342, 366(ए), 376, 376(2)(एन), 376(3) भादवि, 5/6 पोस्को एक्ट का इजाफा किया गया तथा आरोपी रामपाल वर्मा निवासी धानोदा को गिऱप्तार किया गया तथा न्यायालय पेश किया गया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल राजगढ दाखिल किया गया ।
इस प्रकार गुमशुदा बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से गुमशुदा बालिका के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई एवं बालिका के परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी माचलपुर कार्य. निरी. उमाशंकर मुकाती, व उनकी टीम के कार्य. सउनि करण सिह , कार्य.मप्रआर 832 ममता दांगी , आर 728 नरेन्द्र, आर 920 तुलसीराम, आर 723 श्याम पाटीदार , आर 766 रविन्द्र जाट, आर 330 नीरज एवं सायरब सेल कार्य. प्रआऱ शंशाक यादव का महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान रहा ।
More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।