dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण का शिविर हुआ आयोजित।

📣 विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण का शिविर हुआ आयोजित।

      📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा 

       🖕✍️ आकाश शर्मा संपादक

माचलपुर :- नगर के नवीन झंडा चौक पर विकसित संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण का शिविर नगर परिषद के तत्वधान में बुधवार को आयोजित हुआ । शिविर का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सूत्र वाक्य को साकार करने के लिये और केंद्र सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्रताधारी को लाभान्वित करने के लिए संकल्प यात्रा निकाली जा रही नगर में शिविर में उन सभी लोगो से आवेदन लिए गए जो शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गये।

इस अवसर पर शिविर में नगर परिषद, स्वस्थ, विद्युत, बैंक आदि सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गीताबाई मालवीय की अध्यक्षता मैं व भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल खंडेलवाल, महामंत्री रामगोपाल मालवीय, कमलसिंह परमार मेलूखेड़ा, पार्षद पवन राठौर, पार्षद रजनी महेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल मालवीय सहित नायब तहसीलदार रामनिवास धाकड़, सीएमओ मनोज नामदेव, इंजीनियर गोविंद सिंह की उपस्थिती मैं सम्प्पन हुआ।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481