dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

खतरनाक सांडो को नगर से बहार भेजा गया, सांडो के आतंक से मिलेगी माचलपुर के नागरिकों को राहत।।

📣 खतरनाक सांडो को नगर से बहार भेजा गया, सांडो के आतंक से मिलेगी माचलपुर के नागरिकों को राहत।।

            देंनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा

            ✍️🖕आकाश शर्मा संपादक

  
माचलपुर:- नगरपरिषद ने अभियान चलाकर नगर मैं घूम रहे आवारा खतरनाक सांडों को नगर से बहार भेजने का एक बार पुनः अभियान चलाकर नगर मैं जगह जगह घूम रहे आवारा सांडो को पकड़कर नागरिकों नगरवासियों को राहत पहुचाने का प्रयास किया है। माचलपुर नगर मैं जहां तहां घूम रहे खतरनाक सांडो की वजह से हाल के कुछ समय मैं आम नागरिकों के साथ ही नगर के ख़ास नागरिकों को भी सांडो ने चोट ग्रस्त कर नुकसान पहुँचाया है, छोटे छोटे बच्चे भी इन आवारा सांडो की वजह से निडर होकर अपने घरों से नही निकल पा रहे थे, नगरपरिषद द्वारा ऐसा ही एक अभियान कुछ समय पहले भी चलाया गया था जिसके तहत करीब 12 से 15 खतरनाक सांडो को नगर से बहार भेजा गया था,

गत रात्री को नगर के कवि हृदय प्रकाश नागर जी को भी सांडो ने अपनी लड़ाई मैं चपेट मैं ले लिया था जिससे श्री नागर घायल हो गए थे।। आज अभियान मैं करीब 8 से 10 ऐसे खतरनाक सांडो को पकड़ा गया जो नागरिकों के लिए परेशानी बने हुए थे।।

 

नगरपरिषद द्वारा इसके लिए थाना माचलपुर से भी अनुमति ली गई ताकि ऐसे खतरनाक और आवारा सांडो को नगर से बाहर वाहन द्वारा ले जाया जा सके, नगरपरिषद माचलपुर अध्यक्षा श्रीमती गीताबाई मालवीय एवं नगरपरिषद के पार्षद पवन राठौर ने बताया कि निकाय क्षेत्रांतर्गत विगत कई दिनों से सांडो का बहुत आतंक हो गया है। सांडो से नगर के दुकानदार एवं आमजन बहुत ज्यादा परेशान है। आवारा सांडो को नगर से बाहर नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है जिनको वाहनो में भरकर शहर से दूर जंगल में ले जाया जा रहा है। इस हेतु माचलपुर थाना पुलिस से वाहनों की और वाहनों मैं सांडो को ले जाने की अनुमती प्रदान करवाई गई है।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481