🎯 पीरामल फाउंडेशन द्वारा गांधी फैलोशिप एवं रीड अलोंग पर शासकीय महाविद्यालय जीरापुर में मार्गदर्शन दिया गया।
📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा
🖕✍️आकाश शर्मा संपादक
जीरापुर:- शासकीय महाविद्यालय जीरापुर में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत पीरामल फाउंडेशन (सहयोगी संस्था, नीति आयोग) द्वारा आज दिनांक 20 2.2024 को कैरियर मार्गदर्शन हेतु एक उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना से की गई । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वी.बी. खरे द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पीरामल फाउंडेशन संस्था के वरिष्ठ प्रोग्राम लीडर बालचंद कारपेंटर द्वारा पीरामल फाउंडेशन संस्था से परिचय करवाते हुवे यह जानकारी साझा की गई कि संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा और जल पर किस प्रकार से आकांक्षी ज़िलों में कार्य करती है। संस्था की गांधी फैलो सुश्री उन्नति रानी द्वारा रीड आलोंग एप के बारे में विस्तार से छात्रों को बताया। गांधी फैलो सुश्री नयना जाड़ा द्वारा गांधी फेलोशिप एवं करुणा फैलोशिप प्राप्त करने के तरीकों से छात्रों को अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से कार्यक्रम प्रभारी प्रो गलसिंह ठाकुर, डॉ हिमांशु चस्टा, प्रो साक्षी कांसनिया, प्रो कनीज अंसारी लाइब्रेरियन पुस्पेंद्र कुमार अहिरवार श्री वैष्णव, विक्रम बिलवाल, डॉ शेफाली विजयवर्गीय, अनुपम आचार्य, डॉ जितेंद्र यादव एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
More Stories
शिशु मंदिर बाढ़गांव में संपन्न एक दिवसीय कार्यशाला..
एमपी की 7 यूनिवर्सिटी डिफॉल्टर, UGC ने जारी की लिस्ट..
हाई स्कूल परीक्षा (10 वी) परिणाम में 93.4% अंको के साथ कुमारी अदिति शर्मा नगर मैं प्रथम ।।