dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

Oplus_0

हाई स्कूल परीक्षा (10 वी) परिणाम में 93.4% अंको के साथ कुमारी अदिति शर्मा नगर मैं प्रथम ।।

🤳 हाई स्कूल परीक्षा (10 वी) परिणाम में 93.4% अंको के साथ कुमारी अदिति शर्मा नगर मैं प्रथम ।।।।

माचलपुर :- माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा जारी हाई स्कूल परीक्षा परिणाम (10वी) में राजगढ़ जिले के माचलपुर नगर में 93.4 % अंको के साथ सभी विषयों मैं उच्चतम स्तर से कुमारी अदिति शर्मा ने माचलपुर नगर मैं प्रथम स्थान प्राप्त किया है,

नगर के प्रज्ञा पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा अदिति शर्मा को स्कूल और नगर मैं प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रज्ञा पब्लिक स्कूल प्राचार्य प्रमिला शर्मा द्वारा 1st रेंक की ट्रॉफी और सम्मानित करते हुए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया,

साथ ही अदिति शर्मा की छोटी बहन आकाशी शर्मा को भी 6 वी क्लास मैं 99.67 अंको के साथ क्लास मैं प्रथम श्रेणी आने पर 1st रैंक की ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

 शर्मा परिवार की ही एक और बेटी प्रार्थना शर्मा ने कक्षा 5 वी बोर्ड में 91.2 अंको के साथ स्कूल मे तीसरा स्थान प्राप्त किया। अभिभावक एवं संबधित प्राचार्य, शिक्षकों ने शुभकामनायें प्रेषित की है, व उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अदिति शर्मा व आकाशी शर्मा के अभिभावक आकाश शर्मा ने कहा कि मुझे बड़ा ही हर्ष का अनुभव हुआ। दसवीं कक्षा में तुम्हारी इस सफलता पर मेरी तरफ से तुम्हें हार्दिक बधाई। इसके साथ ही मैं तुम्हारे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी करता हूँ। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि तुम यूं ही निरंतर सफलताएं हमेशा सफलता प्राप्त करो। दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना एक बहुत उल्लेखनीय सफलता है।

यह सफलता तुम्हें आगे और अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी। यूं ही आगे बढ़ती रहो मैं सदैव तुम्हारे उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। एक बार फिर मेरी तरफ से तुम्हें दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने की हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481