dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

नगर मैं चल रहा है अवैध अतिक्रमण, मैन रोड पर रखी जा रही है गुमटियां कभी भी हो सकती है अनहोनी घटना…

📣 नगर मैं चल रहा है अवैध अतिक्रमण, मैन रोड पर रखी जा रही है गुमटियां कभी भी हो सकती है अनहोनी घटना..

माचलपुर:- नगर मैं यू तो जगह जगह अतिक्रमण हो रहा है पर खास नगर के सोयत पचोर मेन रोड पर पुलिस थाने के बहार बनी बाउंड्री पर अनेकों गुमटियां रखा गई है, कई गुमटियों के मालिकों ने तो अपनी गुमटियों मैं सी सी तक कर लिया है। उक्त गुमटियां मेन रोड से इतना लगी हुई है कि किसी भी दिन कोई बड़ी अनहोनी होना तय है। पूरे दिन हजारों बड़े वाहनों के साथ ही सैकड़ो बसों का भी आवागमन इसी रोड पर से हो रहा है।

ऐसे मैं कोई भी अप्रिय घटना की स्थिति मे नगरपरिषद, ठप्पा तहसील या जवाबदारी प्रशासन की बनती है। अनेकों बार आये दिन इस अवैध अतिक्रमण के चलते जाम के हालत बन रहे है, रोड के नज़दीक अतिक्रमण होने के कारण रोड सकडा हो जाता है, निकलने वाले वहानो तक को क्रॉसिंग करने मे बड़ी चुनौती से गुजरना पड़ रहा है, किसी भी दिन कोई ट्रक अनियंत्रित होकर गुमटियों मैं घुस जाता है तो निश्चित जानमाल का नुकसान तय है। जरूरी हो तो छोटे गुमटी धारी लोगों को एक उचित स्थान देकर जो मैन रोड़ से हटकर हो दिया जाकर कोई बड़ी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है। अवैध अतिक्रमण दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। ऐसे मैं कोई ठोस कार्यवाही की जाना चाहिए ताकि हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोका जा सके।


:– मैं अभी सीएमओ से बात करता हूं नगर पालिका में है तो उनकी जिम्मेदारी है देखना और नियम अनुसार कार्यवाही करना मौका निरीक्षण करके और उसमें जो अवैध रूप से रखी है उन्हें हटाए परिषद को अधिकार रहता है की उड़नदस्ते से कार्यवाही करें, हमारी आवश्यकता रहेगी तो जहां पर तो हम पहुंच जाएंगे हमारे पटवारी पहुंच जाएंगे पुलिस की आवश्यकता रहेगी पुलिस पहुंचेगी:- रामनिवास धाकड़ नायब तहसीलदार ठप्पा माचलपुर


: — नायब तहसीलदार महोदय अभी बाहर हैं कल तक वह आ जाएं फिर कार्यवाही करते हैं कल तक का इंतजार है:- मनोज नामदेव सीएमओ नगर परिषद माचलपुर

:— तहसील व नगर परिषद प्रशासन से मिलकर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी :- अखिलेश वर्मा थाना प्रभारी माचलपुर

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481