dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

महाशिवरात्रि पर्व पर नगर माचलपुर मैं तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा, नगर परिषद बाघाबल्डी पर लगवाएगी मेला..

📣 महाशिवरात्रि पर्व पर नगर माचलपुर मैं तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा, नगर परिषद बाघाबल्डी पर लगवाएगी मेला..

🎙️ दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा

   🖕✍️✍️आकाश शर्मा संपादक
माचलपुर:- नगर परिषद का साधारण सम्मेलन गुरुवार को नगर परिषद अध्यक्ष गीताबाई मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से आगामी महाशिवरात्रि महापर्व के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। सभी पार्षदों की मौजूदगी में सर्व सहमति से प्रस्ताव को स्वीकृति किया। उसके बाद एचपी गैस एजेंसी के सामने निर्माणाधीन दुकानों की द्वितीय ऑनलाइन दरों की स्वीकृति मिली ।

🖕नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गीताबाई देवीलाल मालवीय

बैठक में मुख्य रूप से आने वाली महाशिवरात्रि पर्व को बाघा बल्डी स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर पर धूमधाम से मनाने और बाघा बल्डी पर तीन दिवसीय मेला के आयोजन का निर्णय लिया गया।

बैठक में सीएमओ मनोज नामदेव, पार्षद भगवान राठौर, पार्षद पवन राठौर, पवन दांगी, विजय गुप्ता, रामलाल गुर्जर चंद्रशेखर मारू, रजनी शर्मा, कौशल्या बाई, सुगन बाई, इंजीनियर गोविंद सिंह व नगरपरिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481