dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

सट्टा कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई मैं सट्टा कारोबारी अनिल अवस्थी, राजकुमार खटीक व अनिल खटीक के ठिकाने पर दबिश देकर ₹28000 नगदी सहित सट्टा उपकरण जप्त कर 07 आरोपी लिए हिरासत में..

🎯 सट्टा कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई मैं सट्टा कारोबारी अनिल अवस्थी, राजकुमार खटीक व अनिल खटीक के ठिकाने पर दबिश देकर ₹28000 नगदी सहित सट्टा उपकरण जप्त कर 07 आरोपी लिए हिरासत में

         📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा


             

             🖕✍️ आकाश शर्मा संपादक

ब्यावरा :- पुलिस अधीक्षक राजगढ़ धर्मराज मीणा (भापुसे) एवं अति. पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा द्वारा लगातार जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब का कार्य करने वाले आरोपियों की धरपकड व उन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में एसडीओ(पी) ब्यावरा श्रीमती नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा सिटी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह धाकड को दिनांक 13.03.2024 की शाम को मुखविर सूचना मिली कि अनिल अवस्थी, राजकुमार खटीक व अनिल खटीक संयुक्त रूप से पुराने बस स्टेंण्ड पर कबाडी की दुकान के पीछे रुपयों पैसों से सट्टा चला रहे हैं ।

सूचना पर हमराह पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई, तो अनिल अवस्थी, राजकुमार खटीक व अनिल खटीक पुलिस को देखकर मकान से कूदकर भाग गये, बाकी 7 लोग मौके पर मिले, उक्त व्यक्तियो को पकडा व नाम पता पूछा तो उन्होने अपने नाम 1. धर्मेन्द्र ठाकुर पिता होकुम सिंह ठाकुर उम्र 38 साल निवासी चाचा काँलोनी राजगढ रोड ब्यावरा, 2. सतीश शर्मा पिता कालका प्रसाद शर्मा उम्र 40 साल निवासी भवरगंज ब्यावरा, 3. ओमप्रकाश पिता मंशाराम मीना उम्र 55 साल निवासी ग्राम सोनकच्छ थाना नरसिंहगढ, 4. राजेश जाटव पिता बाबूलाल जाटव उम्र 23 साल निवासी साहू आँटो पार्टस के पीछे ब्यावरा, 5. दयाराम जाटव पिता जगन्नाथ जाटव उम्र 40 साल निवासी तलावली, 6. गोविन्द शर्मा पिता जगन्नाथ शर्मा उम्र 40 साल निवासी ग्राम धानियाखेडी, 7. लखपत गुर्जर पिता घीसालाल गुर्जर उम्र 48 साल निवासी ग्राम जेपली के होना बताये।

तलाशी लेने पर कुल नगदी 28,000 रुपये तथा सट्टा उपकरण जप्त किया गया. आरोपियों का कृत्य धारा 4(क) ध्रुतक्रीडा अधिनियम, धारा 109 भादवि का पाया जाने से आरोपियान को हिरासत में लिया गया, फरार आरोपी अनिल अवस्थी, राजकुमार खटीक व अनिल खटीक की तलाश की जा रही है.

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह धाकड व उनकी टीम सउनि. चुन्नीलाल कुशवाह, सउनि. रमेशचन्द खत्री, प्रआर. शैलेन्द्र सिंह बैस, प्रआर. उमेश शर्मा, प्रआर..देशराज मीना, प्रआर. प्रदीप सोलंकी, प्रआर. ब्रजेन्द्र सिंह, आर. संदीप दांतरे, आर. श्याम रघुवंशी, आर. प्रद्युम्न, आर. रामदीन धाकड आर. राजेश मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481