dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

झगड़ा प्रथा की आग में जला किसान का सपना: खेत में रखी धनिया फसल को लगाई आग, करीब 4लाख का नुकसान🔥

🔥झगड़ा प्रथा की आग में जला किसान का सपना: खेत में रखी धनिया फसल को लगाई आग, करीब 4लाख का नुकसान🔥

👉 धमकी देकर फरार हुआ आरोपी, खेत में मिली संदिग्ध चिट्ठी से बढ़ा मामला..

माचलपुर (राजगढ़) (आकाश शर्मा)– थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हारपुरा में पुरानी रंजिश ने खतरनाक रूप ले लिया। बीती रात आरोपी ने खेत में रखी धनिया की तैयार फसल में आग लगा दी, जिससे करीब 5 बीघा फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस आगजनी में पीड़ित किसानों को लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित फूलसिंह राठौर (65) ने अपने भाई उकारलाल राठौर व अन्य ग्रामीणों के साथ थाना माचलपुर पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 17 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे वे घर की छत पर बैठे हुए थे, तभी खेत की ओर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। यह देख वे तुरंत मौके की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचने पर देखा कि खेत में काटकर रखी धनिया की फसल धू-धू कर जल रही थी। उनके साथ गांव के कई लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह राख हो चुकी थी। पीड़ितों का आरोप है कि घटना के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति खेत से भागता हुआ दिखाई दिया, जिसने जाते-जाते धमकी दी कि यदि उसका झगड़े का पैसा और चांदी नहीं दी गई तो वह इसी तरह गांव में आगजनी कर नुकसान करता रहेगा। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना स्थल से एक संदिग्ध लिखित पर्ची भी बरामद हुई है, जिसमें विवाद और धमकी से जुड़े संकेत मिले हैं। इससे यह मामला और गंभीर हो गया है और रंजिश की आशंका और गहरा गई है। पीड़ित ने बताया कि चिट्ठी रखने वाले आग लगा कर भाग जाने वाले व्यक्ति का गांव के ही कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है, जिसके चलते पहले भी विवाद की स्थिति बनी थी। और अब इस आगजनी की घटना ने पूरे गांव में डर और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

👉 पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

👉 आरोपी की तलाश जारी है और पर्ची के आधार पर भी जांच की जा रही है।

🚔 ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481