dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

स्वर्णकार समाज महिला मण्डल माचलपुर ने पक्षियों के लिए बांधे पानी पीने के लिये सकोरे…

♦️ स्वर्णकार समाज महिला मण्डल माचलपुर ने पक्षियों के लिए बांधे पानी पीने के लिए सकोरे…

🤳 दैनिक मधुर दर्पण समाचार द्वारा

✍️🖕🖕आकाश शर्मा प्रधान संपादक

माचलपुर–भीषण गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। लोगों के लिए तो जगह-जगह प्याऊ व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल ही जाती है, लेकिन पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है।

ऐसे में स्वर्णकार समाज महिला मंडल माचलपुर की मातृशक्ति ने एकत्रित होकर थाना परिसर मन्दिर माचलपुर में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के सकोरे बांधे ताकि खुले आसमान और धूप में विचरण करने वाले पंछियों को राहत मिल सके।

इस मौके पर स्वर्णकार समाज महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता जितेंद्र सोनी, निर्मला सुरेश सोनी, अन्नपुरना रामप्रसाद सोनी, राजकुमारी गोपाल सोनी, गायत्री सुरेश सोनी, उमा मांगीलाल सोनी, मंजु रामचन्द्र सोनी, माया अशोक सोनी, संतोष गिरिराज सोनी, पारुल पवन सोनी, पुजा किशन सोनी, चन्दा दीपक सोनी, पुजा अंकित सोनी आदि मातृशक्ति उपस्थित रही !

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481