🎯 दैनिक मधुर दर्पण समाचार द्वारा
🖕✍️ आकाश शर्मा प्रधान संपादक
🎯 मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, माचलपुर नगर मैं 73.70 प्रतिशत मतदान।
♦️ राजगढ़ संसदीय सीट पर दो दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर..
♦️ लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदाताओं ने दी मत रूपी आहुति…

♦️ भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण।

माचलपुर:- राजगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए मंगलवार को नगर व क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। कहीं पर भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना व विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई। नगर के मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के महायज्ञ में अपने मत रुपी आहुति दी गई। भाजपा के वर्तमान सांसद रोडमल नागर तथा कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित चुनाव मैदान में उतरे 15 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीनों में बंद हो गया है। 4 जून को पता चलेगा कि किसके सिर पर विजयश्री का ताज सजेगा।
खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र सहित माचलपुर नगर में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। तेज धूप व भीषण गर्मी का असर मतदाताओं पर नहीं देखा गया। दिनभर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी हुई थी। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रारंभ होने के करीब 30 मिनट पूर्व माकपोल किया गया। उसके प्रश्चात 7 बजे से मतदान प्रांरभ हो गया था। कुछ मतदान केंद्रों पर प्रातः 7 बजे से ही मतदाताओं की लाइन लगना प्रांरभ हो गई थी। वहीं कुछ मतदान केंद्रों पर 9 बजे बाद मतदान में तेजी आई। दोपहर 12 बजे बाद मतदान धीमा हो गया, क्योकि तेज गर्मी के कारण मतदाता घरों से नहीं निकले और सायं 4 बजे बाद से एक बार पुनः मतदान में तेजी आई जो कि मतदान समाप्ती तक जारी रही। मतदान के प्रति युवाओं विशेषकर प्रथम बार वोट डालने वाले मतदाताओ मैं विशेष जागरूकता देखी गई। जागरूक नागरिक व मतदान करने वाले युवाओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। कई बुजुर्ग मतदाताओं ने भी मतदान केंद पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।
कुछ अधिक बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने परिवार वालों के सहयोग से भी मतदान किया गया। भाजपा के राजगढ़ जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर व खिलचीपुर क्षेत्र के विधायक हजारीलाल दांगी ने भी मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। माचलपुर नगर मैं कुल 6941 मतदाताओं मैं 3509 पुरूष और 3432 महिला मतदाता है। उसमें 2735 पुरुष, 2381 महिला मतदाता कुल 5116 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया नगर मैं 73.70 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर में कुल 8 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। पुराने झंडा चौक स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय को इको फ्रेंडली मतदान केन्द्र के रूप में सजाया गया।
पूरे दिन मतदान केंद्रों पर सुचारू रूप से मतदान करवाने व्यवस्था की देखरेख मैं नायाब तहसीलदार रामनिवास धाकड़ व नगरपरिषद माचलपुर सीएमओ मनोज नामदेव, इंजीनियर गोविंद सिंह चौहान, कैलाश दांगी, दुर्गाप्रसाद मालाकार, अभिषेक खंडेलवाल, दीपक राठौर सहित तहसील व नगरपरिषद के कर्मचारियों ने व्यवस्था को सम्भाले रखा । पुलिस प्रशासन की निगरानी में लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से निर्भय होकर मतदान किया।
🖕 फ़ोटो :-खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी ने अपने बूथ (काछिखेड़ी जीरापुर) पर मतदान किया।








More Stories
तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा मंडल माचलपुर द्वारा आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।
हजारीलाल दांगी को मंत्री पद पर मौका देने से राजगढ़ जिले मे प्रभावहीन हो सकते है दिग्गी राजा, दिग्गी राजा को उनके महल में जाकर खुली चुनौती देने वाले राजगढ़ जिले में पहले नेता है हजारीलाल दांगी..