dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

शहीद कल्याण शर्मा की नगर पंचायत द्वारा 15 अगस्त को प्रतिमा लगाकर दिया जायेगा सम्मान..

🌅 शहीद कल्याण शर्मा की नगर पंचायत द्वारा 15 अगस्त 2024 को प्रतिमा लगाकर दिया जायेगा सम्मान..

दैनिक मधुर दर्पण समाचार 

✍️आकाश शर्मा संपादक 

माचलपुर – गोवा मुक्ति आंदोलन के शाहिद कल्याण शर्मा की शहादत के 69 वर्ष बाद नगर परिषद द्वारा बस स्टेंड चौराहे पर 15 अगस्त को उनकी प्रतिमा लगाकर देगी सम्मान । अजीब विडंबना है शहादत के 69 वर्षों में नगर की नगर पंचायत में कई परिषदे चुनकर आई और गई लेकिन किसी भी परिषद ने शहिद कल्याण शर्मा की शहादत को अमिट बनाने के लिऐ कोई पहल नहीं की, उल्टा जो एक मात्र स्मृति जो कल्याण क्लब के रूप में संचालित थी उसको भी पलीता लगा दिया।

लेकिन आज इतने वर्षों बाद चुनी हुई ये पहली परिषद है जिसने विधायक हजारीलाल दांगी के निर्देशन में मातृभूमि के लिये भरी जवानी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले कल्याण शर्मा की स्मृति को अमिट बनाये रखने का प्रशंसनीय निर्णय कर शुक्रवार को आयोजित परिषद की बैठक में मुहर लग गई। स्वतंत्रता दिवस पर जयपुर राजस्थान से बनकर आ रही शहिद शर्मा की प्रतिमा का एक गरिमामय कार्यक्रम में कल्याण शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र शंभूदयाल शर्मा रिटायर शिक्षा को विशेष अतिथि होगे नगर परिषद अध्यक्ष गीताबाई मालवीय की अध्यक्षता में और विधायक दांगी की मुख्य अतिथिया में अनावरण किया जावेगा उक्त कार्यक्रम को भव्यता देने के लिऐ नगर परिषद तैयारी में लगी है, आयोजन में पूरे नगर को पीले चावल देकर नागरिकों को आमंत्रित किया जयेगा साथ ही मुनादी करवाई जावेगी।

नगर को गर्व है की क्षेत्र के सपूत कल्याण शर्मा ने स्वतंत्रता की बलिवेदी पर चढ़ने से पूर्व 24 वर्ष की अल्पायु में किसानों, मजदूरों में जन चेतना का संचार किया एव ज्वलंत समस्याओं के लिये प्रजा मंडल की अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता के रूप में संघर्षरत रहे और साथ ही माचलपुर, पिपल्या कुल्मी ब्यावरा जिला राजगढ़ व उज्जैन के क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर अपने साथियों सहित गोवा में गवर्नर जनरल के भवन पर तिरंगा झंडा फहराते हुऐ पुर्तगालि सैनिकों की गोलियों से वीरगति को प्राप्त हुये ऐसे क्रांतिकारी सपूत को 69 वर्षों से भुलाए बैठे थे जिसे आज स्थानीय विधायक दांगी वा वर्तमान परिषद पुनः स्मरण कर जो सम्मान दे रही है ये शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि मानी जावेगी ।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481