शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक का किया सम्मान।

माचलपुर:- शिक्षक दिवस 5 सितंबर को सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर मनाते हैं। इस दिन हम शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं।

शिक्षक ही वे मार्गदर्शक होते हैं, जो हमें सही दिशा दिखाते हैं। हमारे ज्ञान को बढ़ाने का काम करते हैं, शिक्षक दिवस 1962 से ही प्रतिवर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों को सम्मानित करने और समाज में उनके अमूल्य योगदान को पहचानने के लिए समर्पित है। साथ ही यह दिन शिक्षा के महत्व और हमारे जीवन को आकार देने में शिक्षकों के प्रभाव की भी याद दिलाता है, नगर मैं शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक गिरिराज राठौर को सम्मानित करते हुए हार माला पहनाकर, केसरिया रंग की साफी, व माँ सरस्वती की तस्वीर भेंट की गई, उक्त कार्यक्रम मे नरेंद्र सिंह गुर्जर विधुत मंडल सुपरवाइजर, समुंदर सिंह गुर्जर, प्रदीप बंसल पत्रकार, दिनेश कुमार फौजी, राकेश बैरागी, आशीष बैरागी, कन्हैयालाल दांगी, कुशल दांगी, व अर्जुनसिंह गुर्जर उपस्थित रहे।

More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।