dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

बच्चों ने शिक्षक बन पीरियड लिए, सुंदर रंगोली बनाई, प्रार्थना सभा करवाकर मनाया शिक्षक दिवस।

♦️ बच्चों ने शिक्षक बन पीरियड लिए, सुंदर रंगोली बनाई, प्रार्थना सभा करवाकर मनाया शिक्षक दिवस।

शिष्य है तो समर्पण करें श्रेष्ठता का गुरु का अनुदान वरदान पाएंगे हम”

अंजली मेमोरियल स्कूल पीपल्या कुल्मी और माचलपुर में शिक्षकों के सम्मान का दिवस शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने पूरे विद्यालय , अपने अपने कक्षा कक्षों और कार्यालय को सुसज्जित किया , विद्यालय की बालिकाओं ने बहुत सुंदर रंगोली द्वारा हैप्पी टीचर्स डे लिखा।
बच्चों द्वारा ही प्रार्थना सभा कराई गई और अलग अलग शिक्षक बनकर पीरियड लेकर अध्यापन कार्य करवाया गया। शिक्षक दिवस के इस अवसर पर अपने गुरुजनों के सम्मानऔर समर्पण के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें अपने सभी गुरुजनों को सम्मान पूर्वक करतल ध्वनि के साथ मंचासीन किया।


विद्यालय की मार्गदर्शिका श्रीमती मेघा चौहान ने माँ सरस्वती, माँ भारती, अंजली दीदी और डॉ राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर ,उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


बच्चों द्वारा सभी शिक्षकों को मंगल तिलक लगाकर श्रीफल और उपहार देकर उनका सम्मान कर उनका आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर बाल संचालक गोविंद सिंह के आग्रह पर मीनल गुप्ता और प्रफुल सोनी ने डॉ राधा कृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला, पवित्रा मेम और अंजुम मेम ने गुरु की महिमा का बखान किया, पूजा गुप्ता मेम ने चित्रकार की कहानी के माध्यम से शिक्षकों के महत्व को बताया और मार्गदर्शिका मेघा चौहान ने कहानी द्वारा बच्चों को बताया कि यदि गुरु के बताए गए मार्ग पर हम चलते हैं तो हर कदम पर हमें सफलता अर्जित होती है और सदैव हम जीवन मे आगे बढ़ते हैं इसलिए हमेशा हमें शिक्षकों की बताई गई बातों को आत्मसात करना चाहिए।


विद्यालय के संचालक भानु प्रताप सिंह को विद्यालय की बाल भारती द्वारा उपहार दिया इस पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सबसे बड़ा उपहार उनके शिष्यों की सफलता है। उन्होंने कहा “शिष्य है तो समर्पण करें श्रेष्ठता का गुरु का अनुदान वरदान पाएंगे हम” क्योंकि गुरु है तो ज्ञान है गुरु है तो ध्यान है, गुरु है तो मान और सम्मान है, गुरु है तो गरिमा के गुलाब खिलते है ,गुरु है तो महिमा के मोगरे महकते है। अतः गुरु का सम्मान सर्वोपरी है।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा भी विद्यालय आकर सभी शिक्षकों को श्रीफल और उपहार प्रदान कर सम्मान दिया जिनका विद्यालय संचालक द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481