📣 भारतीय जनता युवा मोर्चा जीरापुर के तत्वावधान में राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।
🎤 दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा
🤳🖕आकाश शर्मा
माचलपुर:- भारतीय जनता युवा मोर्चा जीरापुर के तत्वावधान में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों द्वारा मिलकर उड़ाये मजाक से पूरे देश में आक्रोश है।भाजपा युवा माेर्चा के युवाओं ने इंदर चौराहा जीरापुर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व कल्याण बनर्जी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
युवाओं ने राहुल गांधी व कल्याण बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की। युवाओं ने कहा कि संवैधानिक पद की गरिमा का ध्यान राहुल गांधी द्वारा नहीं रखा गया। इस प्रकार की शर्मनाक हरकत राहुल गांधी और उनकी पार्टी के संस्कारों को बताती है। यह शर्मनाक है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने भद्दे अंदाज में राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी और उसका वीडियो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी वीडियो बनाते हुए हंस रहे थे।
सभी युवाओं ने कहा कि इस शर्मनाक कर देने वाली घटना के लिए राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इस पुतला दहन कार्यक्रम में बापूलाल दांगी, भगवानसिंह तोमर, श्रीराम दांगी,दिनेश गुर्जर, ईश्वरसिंह पंवार,कृपाल चौहान ,राहुलसिंह परमार,मुरली सेन,जुझारसिंह, शिवराज उभाफान,दीपक मालवीय ,देवराज गुर्जर, श्रीनाथ दांगी, कृपाल चौहान ,कवरलाल वर्मा, कमल कुंम्भकार भानपुरा सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।
More Stories
“घूस लेते ही ‘गेम ओवर’—लोकायुक्त टीम ने दबोचा भ्रष्ट लिपिक”, “पहले 20 हजार डकारे, बाकी लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू”..
जीरापुर तहसील में नया नेतृत्व—राजेश कुमार बैरागी बने लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष।
💥SDM अंकिता जैन और SDOP नागर ने अदिति का बढ़ाया मान, छोटी बहन ने थामा सम्मान का गौरव पुरस्कार।