📣 राजगढ़ पुलिस थानों और कार्यालयों में दिलाई गई सुशासन दिवस की शपथ..
🎤 दैनिक मधुरदर्पण समाचार

🤳🖕आकाश शर्मा
राजगढ़:- आज दिनांक 22/12/2023 को शासन के निर्देशानुसार राजगढ़ पुलिस के सभी कार्यालयों, थाना चौकियों, अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालयों में समस्त स्टाफ को सुशासन दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई।
सुशासन दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के दिन मनाया जाता है। शासन के कार्यों में, शासन के विभिन्न विभागों में जवाबदेही बढ़ाने, पारदर्शिता बढ़ाने, समय से सेवाएं प्रदान करना आदि महत्वपूर्ण कार्य सुशासन कहलाता है जिससे नागरिकों को अधिकाधिक सुविधाएं मिल सके और उनका कार्य बिना बाधा के संपन्न हो सके।
सुशासन का मूल उद्देश्य गतिशील समाज का निर्माण, नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना, संसाधनों का श्रेष्ठतम उपयोग करना एवम नियमानुसार सेवाएं प्रदान करना है। सुशासन दिवस की शपथ के माध्यम से शासकीय कर्मचारियों में संवेदनशीलता को बढ़ाना और नागरिक उन्मुख बनाना भी एक उद्देश्य है।


More Stories
“घूस लेते ही ‘गेम ओवर’—लोकायुक्त टीम ने दबोचा भ्रष्ट लिपिक”, “पहले 20 हजार डकारे, बाकी लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू”..
जीरापुर तहसील में नया नेतृत्व—राजेश कुमार बैरागी बने लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष।
💥SDM अंकिता जैन और SDOP नागर ने अदिति का बढ़ाया मान, छोटी बहन ने थामा सम्मान का गौरव पुरस्कार।