दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा

✍️🖕 आकाश शर्मा संपादक
——————••———————
बुलेट के साइलेंसर से पटाखे फोङकर कोहराम मचाने वाले पर यातायात पुलिस ने कसा शिकंजा..

थाना यातायात ब्यावरा :- पुलिस अधीक्षक राजगढ़ धर्मराज (भापुसे) के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लगातार थाना यातायात द्वारा बुलेट के साइलेंसर से पटाखे फोङकर कोहराम मचाने वाले को समझाईश देते हुए बुलेट से साइलेंसर को निकलवाकर जब्ति पंचनामा तैयार कर जब्त किया गया एंव वाहन चालक को समझाईश दी कि भविष्य में यातायात नियम को तोड़ते पाए जाने पर न्यायालयीन कार्यवाई की जाएगी l
बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चालकों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान लोगों को समझाइए देते हुए बिना हेलमेट के वाहन चालकों को समझाईश देकर चालान बनाए गये साथ में बिना सीट बेल्ट वाहन चालकों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई l

अभियान के दौरान समझाइए एंव सङक में हाथ ठेला लगाकर यातायात अवरूद्ध करने वालों पर कार्रवाई
अभियान में चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा, रजिस्ट्रेशन कार्ड, वाहन परमिट एवं प्रदूषण कार्ड रखने के लिए बताया गया एवं समझाइए दी गई की चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहने एंव सङक में हाथ ठेला लगाकर यातायात बाधित करने वालों को समझाईश के साथ चलानी कार्रवाई की गई l

More Stories
“घूस लेते ही ‘गेम ओवर’—लोकायुक्त टीम ने दबोचा भ्रष्ट लिपिक”, “पहले 20 हजार डकारे, बाकी लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू”..
जीरापुर तहसील में नया नेतृत्व—राजेश कुमार बैरागी बने लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष।
💥SDM अंकिता जैन और SDOP नागर ने अदिति का बढ़ाया मान, छोटी बहन ने थामा सम्मान का गौरव पुरस्कार।