🎂 प्रभु खाटूश्याम के जन्मदिन पर सजा भव्य दरबार खाटूधाम सीकर (राज.) अनेकों श्रद्धालुओ के आस्था का केंद्र है खाटूश्याम मंदिर।

सीकर राज. (आकाश शर्मा संपादक) अनेक श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र कहे जाने वाले खाटू धाम नगरी सीकर राजस्थान में सजा बाबा का भव्य दरबार और मनाया गया।

जन्मदिन बाबा श्याम जी की पावन देवउठनी ग्यारस पर हर वर्ष की की भांति सजा बाबा श्याम का दरबार और भव्य रूप से मना जन्म उत्सव जिसमें लाखों की तादात में भक्तों का जन सैलाब दर्शन के लिए आया भक्त हाथों में निशान लेकर बाबा श्याम जी को चढ़ा रहे हैं निशान,

आज खाटू नगरी पुरी दुल्हन की तरह सजी हुई है और बाबा श्याम का आज विशेष श्रृंगार के दर्शन सभी भक्त कर रहे हैं, खाटू धाम पर भारतवर्ष के अलावा विदेशों से बड़े श्रद्धालु आते हैं, यहां पर भक्त हाथों में निशान लेकर लाखों की तादात में भक्तों का रेला सा लगा दिखाई देता है,

चारों ओर जय श्री श्याम, जय श्री श्याम से नगरी गुंजायमान रहती है और बड़े धूमधाम से हर्ष उल्लास के साथ 12 नवंबर 2024 बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं। पूरे मंदिर में इत्र वर्षा फूल वर्षा ओर पूरी खाटू नगरी जय श्री श्याम के नारों से गूंज रही है। यहां पर प्रशासन द्वारा बहुत ही अच्छी उचित व्यवस्थाएं देखने को मिली काफी तादात में पुलिस बल मौजूद रहा सेवादारों द्वारा अपनी सेवा की गई।

More Stories
🎉 अक्षपाद महर्षि गौतम जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया 🎉
विशाल भजन संध्या मैं आज माता के दरबार मे अपने भजनों से हाजरी लगाएंगे उमा जांगिड़, गजेन्द्र जांगिड़।
स्वर्णकार समाज महिला मण्डल ने निकाली चुनर यात्रा.