dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

सकल हिंदू समाज द्वारा नगर माचलपुर में शोभायात्रा निकाल कर किया हिंदू सम्मेलन का आयोजन..

✒️ सकल हिंदू समाज द्वारा नगर माचलपुर में शोभायात्रा निकाल कर किया हिंदू सम्मेलन का आयोजन..

माचलपुर- नगर में संघ के स्थापना शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर सकल हिंदू समाज द्वारा संघ को धन्यवाद देने के लिए हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन से पूर्व चाठा कुंडी बालाजी मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें रथ पर आकर्षक राम लक्ष्मण की चलित झांकियां एवं दूसरे रथ पर सदगुरु समाधि मगहर धाम काशी के संत अरविंद दास शास्त्री इनके साथ अन्य संत सवार थे।

शोभा यात्रा डीजे की धून पर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया यात्रा मे महिला पुरुष और युवा साथ चल रहे थे यात्रा रावण बल्डी ग्राउंड पहुंची। जहां सर्वप्रथम अयोध्या रामलाल मंदिर स्थित राम प्रतिमा की हुबहु प्रतिमा के रूप में बने पात्र का पूजन किया गया।

तत्पश्चात सभी संत मंच पहुंचे जहां सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण चौहान ने अपनी ओजस्वी वाणी में गीत प्रस्तुत किया व बहिनों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात सदगुरु समाधि मगहर धाम काशी संत अरविंद दास ने कहा हम सब राम के वंशज है अलग अलग बट कर नहीं रहना है हम सब को एकत्रित होना और व्यापक रूप से सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना है। इनके बाद संघ के संघठन मंत्री मनीष उपाध्याय ने उपस्थित हिन्दू समाज को अपने बौद्धिक में बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सकल हिंदू समाज का कार्य कर रहा सनातन परंपरा को आगे बढ़ा रहा है संघ की स्थापना हुई उसके पूर्व क्या स्थिति थी लोग कहते हिन्दू को संघटित करना मेंढकों को तोलने के बरा बर होता था, उस समय लोगो का मानना था हिन्दू मत कहो कुछ भी कहो चार हिंदू एक साथ चलते जब पांचवां उसके कंधों पर रहता लेकिन सारे भ्रम को तोड़ कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के डॉ बलिराम हेडगेवार ने भरी सभा में कहा ये हिंदू राष्ट है उस समय किसी ने कहा था कि कौन कहता ये हिंदू राष्ट्र है उसी का परिणाम है की आज बच्चा बच्चा कहता की गर्व से कहो हम हिंदू है हिंदुस्तान हमारा है। ये गर्व से हिंदू कहने की अनुभूति प्राप्त हुई ये संघ की साधना है व्यक्ति को निर्माण का तंत्र बनाना होगा, स्वयं सेवकों ने बहुत अत्याचार सहे लेकिन काम को नहीं छोड़ा काम क्या था तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहे ना रहे इस काम को साथ करते इस मौके पर बंगलादेश के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का उल्लेख भी किया।

इस अवसर हिन्दू सम्मेलन की मुख्यवक्ता साध्वी सरस्वती जी ने कहा की सकल हिंदू सम्मेलनों के माध्यम से एक उपहार है की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रहते किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं की भारत की तरफ आंख उठाकर देखे आज कलेंडर बदला हैं ना की वर्ष हमारा साल तो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन आता, क्योंकि हमारा नव वर्ष व्यक्तियों को शुभकामनाएं देने के लिए नहीं होता हमारे नव वर्ष मै शरीर को नई ऊर्जा मिलती है।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481