जीरापुर नगर में भव्य हिंदू सम्मेलन के साक्षी बने हजारों सनातनी बंधु…

जीरापुर ( आकाशशर्मा ) – यह आयोजन केवल हिंदुओं को एकत्रित करने का सम्मेलन नहीं है यह आयोजन एक महायज्ञ है जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक जागरण को मजबूत करना है, अयोध्या मे प्रभु श्रीरामलला का भव्य मंदिर बन जाना हमारे लिए गौरव की बात है आने वाले समय में मंदिरों को बचाने एवं सनातन की रक्षा के लिए गदा उठाना पड़ेगी इसके लिए सकल हिंदू समाज का एकजूट होना आवश्यक है यह बात श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अन्नपूर्णागिरि साध्वी वर्षा जी पंचायती निरंजनी अखाड़ा उज्जैन ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोमवार को जीरापुर के नवीन हाट बाजार परिसर में आयोजित भव्य हिन्दू सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कही। उन्होने हिंदुओं को जागृत करते हुए कहा कि जब शास्त्र बचेगा तो शस्त्र बचेगा। पाकिस्तान की क्या बात करे जितना बारूद पाकिस्तान और बांगलादेश के लोग दहशत फैलाने के लिए इस्तेमाल करते है उतना तो जीरापुर के बच्चे दिवाली के त्यौहार पर फाटकों के रूप में उड़ा दिया करते है।

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया ने अपने संबोधन में कहा कि सतयुग त्रेतायुग में राक्षसों के नाश के लिए शस्त्र उठाना पड़ा था यह सतत् चलती आई प्रक्रिया है जिसमें हर बार धर्म की विजय होती चली आई है। कार्यक्रम को विश्वनाथ आश्रम भंडावद के संत रामानंद शास्त्री ने भी संबोधित कर हिन्दू समाज को संगठित होने का आव्हान किया।
उत्साह से निकाली भव्य शोभायात्रा नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन के आरंभ में प्रातः 9 बजे स्थानीय रामलीला शिव चौक से विशाल शोभायात्रा ढोल धमाकों के साथ डीजे के साथ प्रारंभ हुई जिसमें श्री राम दरबार के स्वरूप की झांकी एवं मां अहिल्याचाई होलकर, वीर शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई आदि महापुरुषों के स्वरूप रथ पर सवार होकर निकले जो प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मागों से निकली जहां नागरिकों ने जगह जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया, शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल नवीन हाट बाजार परिसर पहुंची जहां समरसता यज्ञ में समाज प्रमुख व सकल हिन्दू समाज के लोगों ने समरसता सद्भावना का संकल्प लेते हुए यज्ञ में आहुतियां दी गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सकल हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर समरसता की भावना अपनाते हुए साधु संतों व सभी समाज प्रमुखो को एक मंच पर बिठाकर आयोजनकर्ता द्वारा भारतीय संस्कृति के अनुरूप साफा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन संत महात्माओं ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई। जहां दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ एवं दोपहर 3 बजे से सम्मेलन स्थल पर समरसता सामूहिक भोज आयोजित किया गया जिसमें सभी सकल हिन्दू समाज ने एक ही पंक्ति में बैठकर सह भोज किया।

More Stories
“घूस लेते ही ‘गेम ओवर’—लोकायुक्त टीम ने दबोचा भ्रष्ट लिपिक”, “पहले 20 हजार डकारे, बाकी लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू”..
जीरापुर तहसील में नया नेतृत्व—राजेश कुमार बैरागी बने लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष।
💥SDM अंकिता जैन और SDOP नागर ने अदिति का बढ़ाया मान, छोटी बहन ने थामा सम्मान का गौरव पुरस्कार।