dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

झालावाड़ में चालान की नई व्यवस्था लागू, नहीं चलेगी सिफारिश।

 

🚔 झालावाड़ में चालान की नई व्यवस्था लागू, नहीं चलेगी सिफारिश।
📸 मोबाइल से फोटो खींचते ही बनेगा चालान।

        ✍️ दैनिक मधुर दर्पण समाचार/आकाश शर्मा

झालावाड़ (राजस्थान) 11 फरवरी। झालावाड़ में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का तुरंत ऑनलाइन चालान कटेगा। पुलिसकर्मी मौके पर ही मोबाइल से वाहन का फोटो खींचकर चालान बना सकेंगे। इस नई व्यवस्था से चालान से बचने के लिए किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति का फोन काम नहीं आएगा, क्योंकि चालान चंद सेकंडों में बन जाएगा और इसकी सूचना मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिल जाएगी।

यह सुविधा अब केवल ट्रैफिक पुलिस तक सीमित नहीं रहेगी। जिले के थानों में कार्यरत कांस्टेबल से लेकर उच्च रैंक के पुलिस अधिकारी तक अपने स्वयं के मोबाइल से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर तुरंत चालान काट सकेंगे। जिले में अब तक 63 पुलिसकर्मियों को इस नई प्रणाली के लिए प्रशिक्षित किया गया है और उनके मोबाइल में संबंधित ऐप डाउनलोड किया जा चुका है।

प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों ने पिछले लगभग 20 दिनों में 175 से अधिक ऑनलाइन चालान बनाए हैं। इन चालानों के जमा होने पर विभाग को 87 हजार 500 रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा। इस मोबाइल आधारित चालान प्रणाली के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों सहित सभी प्रकार के चालान बनाए जा सकेंगे।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481