🚔 अवैध गैस कारोबार का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार सिलेंडरों से वाहनों में गैस भरने की मशीन व सिलेंडर जब्त।

खिलचीपुर। पुलिस ने अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर वाहनों में गैस भरने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गैस भरने की मशीन सहित कई सिलेंडर जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खिलचीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हीरबाबा रोड स्थित प्रेम टेंकर होटल के पास आरोपी श्याम पिता धनराज मालाकार (40) निवासी इमली स्टेंड, खिलचीपुर के घर पर दबिश दी। जांच के दौरान आरोपी के पास गैस सिलेंडरों से वाहनों में गैस भरने वाली मशीन और सिलेंडरों का अवैध भंडारण मिला।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारत गैस का 1 भरा सिलेंडर, 6 खाली सिलेंडर और गैस रिपलिंग मशीन जब्त की है, जिनकी कीमत लगभग 38 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस के अनुसार आरोपी बिना किसी अग्निशामक यंत्र और सुरक्षा व्यवस्था के आवासीय क्षेत्र में गैस सिलेंडरों का भंडारण कर रहा था, जिससे आसपास के लोगों की जान को खतरा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 87/26 धारा 287 बीएनएस एवं 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
More Stories
“घूस लेते ही ‘गेम ओवर’—लोकायुक्त टीम ने दबोचा भ्रष्ट लिपिक”, “पहले 20 हजार डकारे, बाकी लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू”..
जीरापुर तहसील में नया नेतृत्व—राजेश कुमार बैरागी बने लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष।
💥SDM अंकिता जैन और SDOP नागर ने अदिति का बढ़ाया मान, छोटी बहन ने थामा सम्मान का गौरव पुरस्कार।