dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

रमणरेती वाले महाराज श्री जी के पावन अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन, श्रद्धालुओं में उमड़ा उत्साह।

💥जीरापुर में भक्ति की गूंज: भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन, श्रद्धालुओं में उमड़ा उत्साह,रमणरेती वाले महाराज श्री जी के पावन अवतरण दिवस का था शुभ अवसर ।जीरापुर(संवाददाता आकाश शर्मा)। नगर जीरापुर में “ जय श्री सीताराम” के जयकारों के बीच श्री डी.जी. रोड बालाजी एवं पूज्य श्री रमणरेती वाले महाराज श्री जी के पावन अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर काष्र्णि परिवार जीरापुर द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

यह आयोजन श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर (थाना परिसर) में बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर प्रभु श्रीराम के गुणगान में डूबे नजर आए। कार्यक्रम स्थल को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जहां महाराज श्री की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद स्वरूप मिठाई का वितरण किया गया, जिससे माहौल और भी आनंदमय हो गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री सीताराम सुंदरकांड समिति, डगरोड बालाजी, जीरापुर के तत्वावधान में किया गया, जिसमें काष्र्णि परिवार की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481