📣 शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 2 माचलपुर मैं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ द्वारा विभागीय निरीक्षण..
📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार
🖕आकाश शर्मा
माचलपुर -शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 2 माचलपुर का राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मिशन अंकुर मध्य प्रदेश के तहत कक्षाओं का निरीक्षण डाइट प्राध्यापक एन. के.व्यास, ओ.पी.शर्मा द्वारा किया गया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 2 क्रमांक माचलपुर मे मिशन अंकुर के तहत संचालित कक्षाओं का निरीक्षण बिंदुवार किया गया।
कक्षाओं के छात्र- छात्राओं आकलन किया गया ,जिसमें मिशन अंकुर तहत अभ्यास पुस्तिका, छात्र दैनिक कार्य योजना, पाठ योजना कार्य पत्रक, व आवधिक आकलन का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा बच्चों से शिक्षण बिंदुओं पर अवलोकन किया गया बच्चों में गणित हिंदी भाषा बुनियादी साक्षरता के बिंदु अनुसार चर्चा की गई। संस्था के बच्चों द्वारा अपना प्रदर्शन किया गया ,जिसमें गणित की मूलभूत दक्षता व हिन्दी पढ़ना साक्षरता में अपना प्रदर्शन किया।
निरीक्षण दल द्वारा बच्चों की कक्षा व्यवस्था, कक्षा संचालन हुआ अन्य गतिविधियां जैसे बाल सभा संचालन, नृत्य ,गायन, पुस्तकालय खेलकूद गतिविधियों का संचालन सुचारू पाया गया। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता का जीवन पर प्रभाव,बच्चों को बताया ।
अवलोकन में कार्य का सुचारू रूप से संचालन होने पर सबका मार्गदर्शन किया इस अवसर पर संस्था प्रधान अब्दुल करीम खान व मिशन अंकुर के तहत कार्य करने वाले शिक्षक के कार्य की सराहना की आगामी विद्यालय के निरीक्षण के बिंदुओं से अवगत करवाया गया।
More Stories
शिशु मंदिर बाढ़गांव में संपन्न एक दिवसीय कार्यशाला..
एमपी की 7 यूनिवर्सिटी डिफॉल्टर, UGC ने जारी की लिस्ट..
हाई स्कूल परीक्षा (10 वी) परिणाम में 93.4% अंको के साथ कुमारी अदिति शर्मा नगर मैं प्रथम ।।