dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

हिंदवी स्वराज के 350 वर्ष पूर्ण होने पर व्याख्यान माला का आयोजन नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मैं आयोजित किया गया।

📣 हिंदवी स्वराज के 350 वर्ष पूर्ण होने पर व्याख्यान माला का आयोजन नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मैं आयोजित किया गया।

             दैनिक मधुरदर्पण समाचार


                    🖕🤳 आकाश शर्मा

माचलपुर -स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर माचलपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज के द्वारा स्थापित हिंदवी स्वराज के 350 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय परिसर में व्याख्यान माला का आयोजन पूर्व छात्र परिषद द्वारा किया गया। व्याख्यान माला में सुरेश चंद्र सोनी मानचित्र विधा विभाग प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपस्थित रहे।

वीर शिवाजी महाराज के जीवन पर बाल्य काल से लेकर उनके शासनकाल तक की समस्त प्रमुख घटनाओं का उल्लेख बच्चों के समक्ष किया गया। बच्चों द्वारा कार्यक्रम में बड़े उत्साह से भाग लिया, व्याख्यानमाला के वक्ता का परिचय संस्था प्राचार्य जुगल किशोर शर्मा द्वारा दिया गया ,वक्ता ने अपने उद्बोधन में कहा की हमें जगे है, तो राष्ट्र जगा है, हम सोये तो राष्ट्र सो जायेगा। जागृत अवस्था मे भारत के बच्चों को रहकर शिक्षा दिक्षा लेना है, वीर शिवाजी के 16 वर्ष की आयु का वृतांत बताते हुए कहा की सनातन धर्म में मातृशक्ति का सम्मान देवी के रूप में किया जाता है शिवाजी के सैनिक द्वारा महिला के साथ की गई अभद्रता पर स्वयं शिवाजी ने उसे दंडित किया और महिला को सह सम्मान घर तक पहुंचाया।

वीर शिवाजी ने बाल्यावस्था से ही राष्ट्र प्रेम की भावपूर्ण कहानियों , प्रसंग माता जीजाबाई द्वारा सुनी, जिसके कारण वीर छत्रपति शिवाजी ने हिंदवी स्वराज की स्थापना की भारतवर्ष को परतंत्रता से मुक्त कराकर एक न्याय प्रिय राजा के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज ने शासन किया । वक्ता ने बच्चों से शिवाजी के जीवन से जुड़े साहित्य पढ़ने का आग्रह किया अंत में जय घोष के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य, दीदी एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481