📣 खोयरी महादेव मंदिर की दान पेटी से चोरी का हुआ खुलासा चौकीदार की मिलीभगत से हुई थी चोरी..
दैनिक मधुरदर्पण समाचार
✍️🖕 आकाश शर्मा संपादक
राजगढ़:-जिला राजगढ़ पुलिस अधीक्षक धर्मराज (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि संपत्ति संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निर्देशित किया जा रहा है। दिनांक 01.01.2024 को फरियादी पूजारी उमेश शर्मा ने रिपोर्ट किया कि खोयरी महादेव मंदिर राजगढ में मंदिर में रखी दानपेटी के ताले तोडकर कर दिनांक 31-12-23 की दरमियानी रात को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है जिसकी रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली राजगढ में अप-क्रमांक 03/24 धारा 457, 380 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त चोरी के संबंध में मंदिर में नियुक्त चौकीदार चैनसिंह भील उम्र 51 साल निवासी खोयरी रोड राजगढ से गंभीरता से पूछताछ की गई जिसने पूछताछ पर बताया कि मंदिर के दानपेटी से चोरी ललित भील उम्र 20 साल, बजेसिंह भील उम्र 30 साल व अमरसिंह भील उम्र 40 साल सर्व निवासी ग्राम जूनापानी चौकीदार वाला पुरा के साथ मिलकर हम लोगों ने चोरी की थी मंदिर की दान पेटी से हम लोगों को 2150 रूपयें मिले थे,
चोरी गया मशरूका आरोपियो कब्जे से जप्त किया गया एवं आरोपियों के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्तत चोरी गये मशरूका की बरामदगी में थाना प्रभारी बीरसिंह ठाकुर, सउनि समीर खान, प्रआर 507 जैलसिंह, प्रआर 296 दिनेश गुर्जर, प्रआर 472 राजेन्द्रत शर्मा, प्रआर 398 नरेन्द्र शर्मा, प्रआर शशांक सायबर सेल राजगढ, आर 451 खेमेन्द्र, आर 520 ललित तोमर, आर 498 गोपाल की विशेष योगदान रहा।
More Stories
🎉 अक्षपाद महर्षि गौतम जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया 🎉
विशाल भजन संध्या मैं आज माता के दरबार मे अपने भजनों से हाजरी लगाएंगे उमा जांगिड़, गजेन्द्र जांगिड़।
प्रभु खाटूश्याम के जन्मदिन पर सजा भव्य दरबार खाटूधाम सीकर (राज.) अनेकों श्रद्धालुओ के आस्था का केंद्र है खाटूश्याम मंदिर।