📣 विधायक ने किया गेंद और बल्ले से दो हाथ, नगर मैं आयोजित टैनिस बॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।
📣 भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।
🎤 दैनिक मधुरदर्पण समाचार
✍️🖕आकाश शर्मा संपादक
माचलपुर:- भारतीय जनता युवा मोर्चा माचलपुर द्वारा नगर में प्रथम बार क्रिकेट टेनिस बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ रविवार सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर और खिलचीपुर विधानसभा के विधायक हजारीलाल दांगी ने रावण ब्लडी पर स्थित क्रिकेट ग्राउंड का पूजन कर क्रिकेट के बल्ले पर हाथ आजमाते हुये शॉट खेलकर किया,
इसके पहले आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का पुष्पहार वा साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
आयोजित प्रतियोगिता जिसमे प्रथम पुरुस्कार विधायक हजारीलाल दांगी द्वारा 21 हजार रूपये और द्वितीय पुरस्कार 11हजार रूपये माचलपुर नगर परिषद अध्यक्ष गीताबाई मालवीय द्वारा दिया जावेगा साथ ही इस तरह के अनेक पुरुस्कार आयोजित प्रतियोगिता में रखे गए हैं। इस प्रतियोगिता का फायनल मैच 21 जनवरी को होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाअध्यक्ष और विधायक ने उपस्थित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुवे उनका हौसला बढ़ाते हुये कहा की इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए जिससे नगर के साथ ही ग्रामीण प्रतिभाओं को भी निखारने का अवसर मिल सके।
आज का प्रथम मैच सीएम राइज स्कूल जीरापुर ने जीता और दूसरे मैच मे विद्युत मंडल माचलपुर की टीम विजेता रही। इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान पाटीदार, नगर परिषद माचलपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल मालवीय ग्राम पंचायत लसुड़लिया के पूर्व सरपंच धीरपसिंह चौहान, नगर भाजपा अध्यक्ष शिवप्रसाद गुजराती, अर्जुन सिंह परमार रामगंज, पार्षद प्रतिनिधि महेश शर्मा “राजू, राघवेंद्र सिंह मंडलोई के साथ, क्रिकेट आयोजन समिति सदस्य अर्जुन गुर्जर, दीपक विश्वकर्मा, रवि मालवीय, शुभम गुजराती, दुर्गेश सोधिया, अमन आग्रवाल आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता और क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
More Stories
All you need to know about penalty shootouts