📣 नाबालिग लड़की को होड़ा माता मंदिर के जंगल में ले गए और डरा धमका कर किया दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की पकड़ मैं…
📣 भोजपुर पुलिस को मिली सफलता दुष्कर्म के आरोपीयों को किया गिरफ्तार..
दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा
🤳✍️🖕आकाश शर्मा संपादक
पुलिस अधीक्षक धर्मराज (भापुसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिलचीपुर आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भोजपुर की टीम द्वारा दुष्कर्म के आरोपी 1.विनोद लोधा उम्र 29 साल निवासी गोवर्धनपुरा, थाना भोजपुर 2. ललित लोधा उम्र 30 साल निवासी गोकुल पुरिया थाना-घांटोली जिला-झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की है ।
दिनांक 01/02/24 को फरियादीया द्वारा अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया था कि दिनांक 30/01/24 को आरोपी गणों द्वारा नाबालिक बालिकाओं को डरा धमका कर पिक अप गाड़ी में बैठा करके होड़ा माता मंदिर के जंगल में ले गए और डरा धमका कर छेड़छाड़ की.. और बोला कि किसी को बताया तो जान से खत्म कर देंगे।
जिस पर से थाना भोजपुर में अपराध क्रमांक 21/24 धारा 354, 363, 366, 342, 506, 34भादवि ,7/8 पास्को एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था । आरोपी गणों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजगढ़ द्वारा शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थाना भोजपुर की पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत से आरोपी गणों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की एवं आरोपी गणों के विरुद्ध धारा 376, 511भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट व 25 आर्मस् एक्ट का इजाफा कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भोजपुर सुनील केवट, चौकी प्रभारी पपडेल उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह बामनिया, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश चक्रवर्ती, आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी, आरक्षक राकेश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
More Stories
झगड़ा प्रथा की आग में जला किसान का सपना: खेत में रखी धनिया फसल को लगाई आग, करीब 4लाख का नुकसान🔥
🚦47 लाख की 233 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बस में सफर कर रहे थे ‘मौत का सामान’ लेकर।
गलत नीयत का मिला परिणाम, तत्काल प्रभाव से पटवारी निलंबित, गया जेल की सलाखों मै।