– अवैध विस्फोटक सामग्री भंडारण व विक्रय करते पाए जाने वाले 11 आरोपियों से 9 लाख से अधिक की अवैध सामग्री जप्त..
📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा
✍️🖕🤳 आकाश शर्मा संपादक जिले के थाना क्षेत्र में की गई चेकिंग, अवैध विस्फोटक सामग्री का भंडारण एवं विक्रय करते पाए जाने वाले 11 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही..
जिले में 09 लाख से अधिक की अवैध विस्फोटक सामग्री की गई जप्त।
राजगढ़:- पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज (भा.पु.से.) द्वारा सम्पूर्ण जिले मे अवैध रुप से विस्फोटक सामाग्री का भण्डारण कर एवं विक्रय करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा एवं सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जिला राजगढ़ अपने अपने क्षेत्र मे होने वाले ऐसे अपराधों मे संलिप्त अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी तारतम्य में दिनांक 07/02/2024 को जिले थाना सुठालिया क्षेत्र में मोतिसिंह लोधी एवं प्रदीप पालीवाल दोनों की दुकान से दो लाख रूपये के थाना ब्यावरा शहर से रामगोपाल सेन, रामचंद्र साहू, सतीश मोरीवाल, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, चार दुकानों से 1,70,000/-, थाना क्षेत्र जीरापुर से श्रीनाथ जुलानिया की दुकान से पांच लाख के, थाना कुरावर क्षेत्र से अनूप गुप्ता, हलीम खा, अरविन्द कुशवाह, रमेश राठी चार दुकानों से 33हजार से अधिक के अवैध विस्फोटक जप्त कर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किये जाकर विवेचना में लिए गए।
More Stories
झगड़ा प्रथा की आग में जला किसान का सपना: खेत में रखी धनिया फसल को लगाई आग, करीब 4लाख का नुकसान🔥
🚦47 लाख की 233 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बस में सफर कर रहे थे ‘मौत का सामान’ लेकर।
गलत नीयत का मिला परिणाम, तत्काल प्रभाव से पटवारी निलंबित, गया जेल की सलाखों मै।