📣 बाल विकास के लिए मेला आयोजित, शासकीय विद्यालय में FLN मेले का आयोजन हुआ।
📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा
🤳✍️🖕 आकाश शर्मा संपादक
माचलपुर – मिशन अंकुर के तहत स्कूल शिक्षा विभाग व निपुण भारत योजना अंतर्गत मध्य प्रदेश के समस्त प्राथमिक स्तर की कक्षा एक व दो का विद्यालय स्तर पर Fln मेला द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। जिसमें मोहल्ले के अनुसार एंकर माता सहित माताओं के समूह बनाए गए। शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 2 माचलपुर में इस योजना के अंतर्गत मेले का आयोजन हुआ। इस मेले में शारीरिक विकास, भौतिक विकास, भाषा विकास ,गणित पूर्व तैयारी पंजीयन ,सहित स्टाल लगाए गए।
इस मेले में छात्र कैबिनेट के बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण रही मेले में बच्चों के साथ माताऐं स्कूल में आई व अपने बच्चे का भाषा विकास, गणित शिक्षण, शारीरिक गतिविधि, चित्रकला गतिविधि आदि का प्रगति कार्ड के अनुसार बच्चों की प्रगति का अवलोकन किया गया, इस आयोजन में महिला बाल विकास कार्यकर्ता श्रीमती प्रियंका सोनी ,शाला प्रधानाध्यापक अब्दुल करीम खान और मास्टर ट्रेनर सुरेश चंद्र सोनी उपस्थित रहे, बच्चों ने चित्रकला खेलकूद सहित कई गतिविधियों में भाग लिया, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर यह मेला आयोजित हुआ।
More Stories
शिशु मंदिर बाढ़गांव में संपन्न एक दिवसीय कार्यशाला..
एमपी की 7 यूनिवर्सिटी डिफॉल्टर, UGC ने जारी की लिस्ट..
हाई स्कूल परीक्षा (10 वी) परिणाम में 93.4% अंको के साथ कुमारी अदिति शर्मा नगर मैं प्रथम ।।