♦️ करीब 4 करोड़ से बना रोड मात्र एक महीने मैं खुद बया कर रहा है अपने कार्य गुणवत्ता के मापदंड की कहानी….
📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार
✍️🖕 आकाश शर्मा संपादक
🎯 गुणवत्ता के मापदंड से हटकर रोड़ निर्माण, आमलाबे से लसुड़लिया तक का करीब 4 करोड़ से बना है ये मार्ग।
माचलपुर:- सभी प्रकार के निर्माण कार्यों को मापदंड अनुसार पूर्ण गुणवत्ता से करवाने के कठोर निर्देश बार बार अधिकारियो को प्रदेश के मुखिया मोहन यादव देते रहते है! पर उनके निर्देशों का असर अधिकारियो पर होता कही नजर नही आता है और प्रदेश में अफसर शाही सरकार पर भारी नजर आती है!
इस का एक उदाहरण राजगढ़ जिले के जीरापुर तहसील के गांव आमलाबे से लसूल्डीया मार्ग का निर्माण के देखने को मिलता है जिसका निर्माण मध्यप्रदेश शासन के लोकनिर्माण विभाग द्वारा करीब 4 करोड़ की लागत से ठेकेदार जगदीश वर्मा द्वारा गया है!
लोकनिर्माण विभाग अपने के कार्यों को लेकर कितना गंभीर है इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है की रोड के निर्माण कार्य को पूर्ण हुवे अभी एक माह का समय भी नही बीता और रोड पर की गई सीसी और डामर उखड़ने लगा है! बात यही पूरी नहीं होती है करीब चार करोड़ की लागत से निर्मित मार्ग को लोकनिर्माण विभाग को अपनी देख रेख बनवाना होता है पर किसी अधिकारी की उपस्थिति में इस मार्ग का निर्माण किया गया कही नजर नही आता है मार्ग के दोनो साइड में करीब डेढ़ मीटर तक बारीक मुरम डालकर रोलर चलवा कर शोल्डर बनाना होती पर इस मार्ग पर ऐसा कुछ नजर नही आता है साइडो के नाम पर बड़े बड़े पत्थर (बोल्डर) डाल कर खानापूर्ती कर दी गई है !
जिसके कारण मार्ग से गुजरने वाले बाईक सवार कई बार दुर्घटना के शिकार होते रहते है इस मार्ग के निर्माण के एक माह में जगह जगह से खराब होने ओर नियामा अनुसार शोल्डर के निर्माण ना होने के बारे में जब लोकनिर्माण विभाग राजगढ़ के कार्यपालन यंत्री आकाश दुबे से जब हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने जानकारी ना होने की बात कही और दिखवाने की बात कही इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है की अधिकारी अपने काम के प्रती कितने गंभीर है!
More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।