dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

शिक्षक दिनेश विश्वकर्मा ( पालेचा) के सेवा निवृत्ति समारोह मे शामिल हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा..

शिक्षक दिनेश विश्वकर्मा ( पालेचा) के सेवा निवृत्ति समारोह मे शामिल हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा…

       दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा

          ✍️🖕 आकाश शर्मा सम्पादक

माचलपुर:- शासकीय हाईस्कूल पोलखेड़ा मे अपने सेवाकाल में समय के पाबंद, हँसमुख एवम् कर्तव्य के प्रति समर्पित रहे शिक्षक दिनेश विश्वकर्मा का सेवानिवृत्ति समारोह नगर के सर्राफ मैरिज गार्डन माचलपुर मे मनाया गया,

उपस्थित नगर के वरिष्ठ नागरिकों व स्कूल स्टॉफ  द्वारा फूलमाला पहनाकर साफा बाँधकर दिनेश विश्वकर्मा को उनके शानदार कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी, बता दे कि शिक्षक दिनेश विश्वकर्मा ने लगातार 15 वर्ष तक जनशिक्षक के रूप में भी सराहनीय कार्य किया है। शिक्षक दिनेश विश्वकर्मा ने अपने पुत्र दीपक पालेचा को आईपीएस अफसर बनाकर भी सभी शिक्षको को गौरवान्वित किया हैं l

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने भी समारोह मे शामिल होते हुए शिक्षक दिनेश विश्वकर्मा को उनके अच्छे कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए साफा पहनाकर, श्रीफल देते हुए शाल उड़ाकर सम्मान किया,

उक्त मोके पर पुलिस अधीक्षक राजगढ़ धर्मराज मीणा की बेंच के ही शिक्षक दिनेश विश्वकर्मा के सुपुत्र आईपीएस अफसर दीपक पालेचा व उनका परिवार उपस्थित रहा। नगर और आसपास के पेंशनर शिक्षकों सहित शा. हाई स्कूल पोलखेड़ा में पदस्थ समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने शिक्षक दिनेश विश्वकर्मा के उज्ज्वल भविष्य स्वस्थ रहने की मंगल कामनाएँ की । बता दे की शिक्षक दिनेश विश्वकर्मा एक ही संस्था में एक ही संकुल में अपनी सेवा देते हुए इस माह ही सेवानिवृत्त भी हुए है।

विशेष रूप से कार्यक्रम मे रतनलाल विश्वकर्मा – अध्यक्ष विश्वकर्मा सुतार समाज माचलपुर, सुरेश दांगी जिला अध्यक्ष राज्यशिक्षक संघ, राधेश्याम पुर्वेया प्रदेश उपाध्याक्ष राज्य शिक्षक संघ, जगदीश बैरागी बी.ई.ओ जीरापुर, गजेन्द्र शर्मा बी. आर. सी. जीरापुर, मोहनसिंह पंवार राष्ट्रपति पुरुस्कृत शिक्षक, नरेन्द्र पालेचा जिला मिडिया प्रभारी राज्यशिक्षक संघ, प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यशिक्षक संघ दीपक सेन, राज्य शिक्षक योगेन्द्र सिंह मण्डलोई – जिला महामंत्री राज्य शिक्षक संघ के एवं विश्वकर्मा सुतार समाज जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481