🎯 शिक्षकों ने उठाई मांग क्रमोन्नति आदेश करे जारी जिला शिक्षा अधिकारी को दिया आवेदन…
✍️ दैनिक मधुरदर्पण समाचार
🖕 आकाश शर्मा सम्पादक
खिलचीपुर विधायक और राजगढ़ कलेक्टर को कराया अवगत…
राजगढ़:- राज्य शिक्षक संघ राजगढ़ जिला इकाई टीम ने सुरेश दांगी के नेतृत्व में आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच कर राज्य शिक्षक संघ के पदाधिकारी ने सुरेश दांगी के नेतृत्व मैं जिला शिक्षा अधिकारी से दूरभाष पर बात की साथ ही उपस्थित संजय विजयवर्गीय को अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि क्रमउन्नति समिति गठित कर दी गई है लेकिन क्रमउन्नति समिति के सभी सदस्य कक्षा 10वीं और 12वीं के मूल्यांकन कार्य में लगे हुए हैं इस कारण से क्रमउन्नति कार्य अभी संभव नहीं हो पाएगा राज्य शिक्षक संघ राजगढ़ इकाई के सभी उपस्थित टीम के सदस्य नाराज व दुखी होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां कलेक्टर से खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी के द्वारा से मुलाकात करवाई गई तथा शीघ्र उक्त क्रमानती के आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया जिला कलेक्टर ने कहा की जिला शिक्षा अधिकारी को वापस आने पर शीघ्र ही समिति जांच प्रतिवेदन पूर्ण कर आदेश जारी किया जाएगा ।
यदि तीन दिवस में उक्त कार्य की प्रोग्रेस नहीं होती है तो राज्य शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्यों के साथ मोर्चा खोला जाएगा अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा जिला संयोजक मुकेश विजयवर्गीय मामा जिला उपाध्यक्ष रफीक खान जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह मंडलोई ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश किरार ब्लॉक प्रभारी घनश्याम राठौर रामकरण मालवी खिलचीपुर ब्लाक कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपक सेन सियाराम डांगी चंद्र सिंह परमार ब्लॉक सुठालिया मौजूद रहे।
More Stories
शिशु मंदिर बाढ़गांव में संपन्न एक दिवसीय कार्यशाला..
एमपी की 7 यूनिवर्सिटी डिफॉल्टर, UGC ने जारी की लिस्ट..
हाई स्कूल परीक्षा (10 वी) परिणाम में 93.4% अंको के साथ कुमारी अदिति शर्मा नगर मैं प्रथम ।।