dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

परीक्षा लेने नदी पार करने के लिए ट्यूब पर सवार होकर अपने कर्तव्य का पालन करने जा रहे है शिक्षक।

📣 परीक्षा लेने नदी पार करने के लिए ट्यूब पर सवार होकर अपने कर्तव्य का पालन करने जा रहे है शिक्षक।

🎯 दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा

                ✍️🖕 आकाश शर्मा संपादक


माचलपुर:- एक शिक्षक का अपने कर्तव्य को निभाने के लिए ट्यूब के ऊपर बैठ कर नदी पार करके परीक्षा लेने जाने का अनुकरणीय उदाहरण देखने को मिला है, माचलपुर नगर से लगे ग्राम डूंगरी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षक वीरेन्द्र कुमार दुबे द्वारा। कर्म ही पूजा है मेहनत करने से ही मनुष्य के सारे कार्य सिद्ध होते हैं, ठीक उसी प्रकार से कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में राज्य शिक्षक संघ माचलपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार दुबे माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक विद्यालय डूंगरी द्वारा परीक्षा केंद्र शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुंडलिया में कालीसिंध नदी में पानी अधिक होने के कारण और नदी पर पुलिया के तैयार नहीं होने के कारण ग्राम कुंडालिया मैं पहुँच कर परीक्षा लेना अत्यंत आवश्यक कार्य था, अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक शिक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे द्वारा ट्यूब पर सवार होकर नदी पार करके ग्राम कुंडालिया मैं परीक्षा सुव्यवस्थित संचालित की जा रही है,

शिक्षक द्वारा इस प्रकार के प्रशंसनिया कार्य किया जा रहे हैं जो नदी पार करके विपरीत स्थिति में अपने कर्तव्य को महत्व देते हुए पुर्ण किये जा रहे। राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश दांगी ने शिक्षक संघ ओर से वीरेंद्र कुमार दुबे एवं उनके सहयोगी टीम को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाए प्रेषित कर कहा कि इसी प्रकार निरंतर अच्छे कार्य करते रहे, और अपने कर्तव्य पालन करते रहे। राज्य शिक्षक संघ जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र पालेचा ने भी शिक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री दुबे के द्वारा किये जा रहे अपने कर्तव्य पालन के लिए पूरा शिक्षक संघ परिवार उन्हें शुभकामनाएं देता है।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481