dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

गुर्जर समाज का 12 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन माचलपुर नगर मैं हुआ सम्प्पन, रीति रिवाज से 49 जोड़े बन्धे परिणय सूत्र में..

🎯 गुर्जर समाज का 12 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन माचलपुर नगर मैं हुआ सम्प्पन  , रीति रिवाज से 49 जोड़े बन्धे परिणय सूत्र में..

दैनिक मधुर दर्पण समाचार

     🤳🖕✍️ आकाश शर्मा प्रधान संपादक

माचलपुर । नगर में गुर्जर समाज का सामूहिक सम्मेलन गुरुवार रात्रि में आयोजित हुआ। जिसमे 49 जोड़े सम्मलित हुए पंडितो ने वैदिक मंत्रोच्चार से पाणिग्रहण संस्कार संपन्न करवाया, ज्ञात हो की उक्त सम्मेलन को सफल बनाने के लिए करीब डेढ़ माह से गुर्जर समाज के युवा तैयारी में जुटे हुए थे।

उक्त सम्मेलन आयोजन की नगर में सराहना की गई 12 वा सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया सामूहिक विवाह सम्मेलन में 49 जोडे परिणय सूत्र में बन्धे, सामुहिक विवाह सम्मेलन में नगर के सर्व समाज का सहयोग रहा । सम्मेलन में दोनो राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने उपस्थित होकर वर वधु को नवदंपत्य जीवन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया ।

प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, भाजपा के खिलचीपुर क्षेत्र विधायक हजारीलाल दांगी, पूर्व विधायक प्रियव्रत सिंह खींची, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह तोमर, यशवंत सिंह गुर्जर जिला पंचायत सदस्य, फूल सिंह गुर्जर पूर्व मंडी अध्यक्ष, हरि सिंह गुर्जर पूर्व मंडी अध्यक्ष, बालचंद गुर्जर जनपद उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान पाटीदार, साथ ही सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष देव सिंह पटेल सहित सामूहिक विवाह सम्मेलन समति के सभी सदस्य पदाधिकारी व नगर क्षेत्र के समाज बंधु उपस्थित रहे ।

साथ ही इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने मे नगर के व्यापारी संघ पदाधिकारी एवं विभिन्न समाज जनों ने परोस कारी व अन्य व्यवस्था संभाल कर सहयोग किया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेन्द्र सिंह गुर्जर व ज्ञान सिंह गुर्जर मास्टर भगोरी द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481