🎯 अवैध रुप से देशी कट्टा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे आरोपी को किया गिरफ्तार…
जिले मे लोकसभा चुनाव शांतीपूर्व सम्प्नन कराने एंव आदर्श आचार संहिता के पालन कराने हेतु तथा अवैध हथियारो की धरपकड हेतु नवागत जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा(IPS) ने ऐसे अपराधियो पर शिकंजा कसने के लिये जिले की टीम को लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिये जा रहे है ।
निर्देशन के फलस्वरुप अति पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा तथा एसडीओपी व्यावरा श्रीमति नेहा गौर के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 23.04.2024 को करनवास पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हनुमान मन्दिर के पास ग्राम ओड़पुर मे अवैध रूप से देशी कट्टा शस्त्र लिये खडा है जिसकी तस्दीक हेतु हमराह फोर्स प्रआर.387 रमेश प्रआर.308 कैलाश यादव आर. 839 सुनील आर. 704 रमेश को भी उक्त सूचना से अवगत कराया बाद सूचना की तस्दीक हेतु मुखबीर द्वारा बताये स्थान हनुमान मन्दिर के पास ग्राम ओड़पुर पहुंचे तो देखा कि मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने लगा जिसके दाहिने हाथ मे लोहे का देशी कट्टा जैसा दिख रहा था जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा जिसके हाथ से लोहे का कट्टा लेकर देखा तो एक 12 बोर का देशी कट्टा जिसके दाहिने तरफ एक सेफ्टी पिन लगी होकर स्क्रू जैसी कील ठुकी है चार लोहे की रिपीट ठुकी है मुट के दोनों तरफ लकड़ी की पट्टी लोहे की कील से ठुकी है कीमती 6000 रुपये एवं कट्टे के चेम्बर मे देखा तो उसमे एक जिन्दा कारतूस लाल रंग का मिला जिस पर काले रंग से अंग्रेजी मे शक्तिमान अंकित है कारतूस का पेंदा स्टील का होकर पेन्दे पर अंग्रेजी मे SHAKTIMAN 12 EXPRESS 12 अंकित है कारतूस की कीमती 200 रुपये है कुल कीमती 6200 रुपये होना पाया गया।
उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम देवकरण पिता जय सिहं वर्मा अनुसुचित जाति उम्र 30 साल निवासी ग्राम ओड़पुर का होना बताया जिससे उक्त शस्त्र के संबंध में वैध लायसेंस मांगा जो उसने नही होना बताया उक्त व्यक्ति का उक्त कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी देवकरण वर्मा से उक्त देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस अलग अलग कपडे में शीलबंद कर उपस्थित पंचान आर.839 सुनील जाट, आर.704 रमेश कर्मा थाना करनवास के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के विधिवत जप्त किया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी की जामा तलाशी लेने पर तनपोश के अतिरिक्त कुछ नही मिला बाद गिरफ्तार शुदा आरोपी मय जप्त शुदा मुद्दे माल के वापस थाना आये गिरफ्तार शुदा आरोपी व जप्त शुदा मुद्दे माल को एचसीएम सुपुर्द किया गया प्रकरण क्र 66/24 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
वाद आरोपी को माननीय न्ययालय पेश किया गया । आरोपी पर पूर्व मे भी अपराध पंजीवध्द है । आरोपी का अपराधिक रिकार्ड- 1. अप क्र 89/21 धारा 294,452,323,506 ताहि थाना करनवास 2. अप क्र 139/21 धारा 34 आवकारी एक्ट थाना करनवास 3. अप क्र 20/24 धारा 294,323,506 ताहि थाना करनवास।
महत्वपूर्ण भूमिका- उक्त कार्यवाही में उनि विवेक शर्मा थाना प्रभारी करनवास,कार्यवाहक सउनि राकेश विल्रवान ,एच सी रमेश यादव,एचसी कैलाश यादव,आ.सुनील जाट , आ. रमेश कर्मा म.आर. ज्योति खरते एंव समस्त स्टाफ थाना करनवास की भूमिका रही।
More Stories
झगड़ा प्रथा की आग में जला किसान का सपना: खेत में रखी धनिया फसल को लगाई आग, करीब 4लाख का नुकसान🔥
🚦47 लाख की 233 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बस में सफर कर रहे थे ‘मौत का सामान’ लेकर।
गलत नीयत का मिला परिणाम, तत्काल प्रभाव से पटवारी निलंबित, गया जेल की सलाखों मै।