🎯 वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, न.प. का बाइक रैली निकालकर मतदाताओं में जागरूकता का प्रयास…
माचलपुर – आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पर्चियों के साथ भी छपे पर्चों के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया जा रह है वहीं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रेलियो के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ।
सोमवार को माचलपुर नगर परिषद द्वारा भी नगर में बाइक रैली निकालकर मतदाताओं में जन जागरूकता का प्रयास किया गया, साथ ही मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अपने अपने हाथों मैं वोट डालने के लिए प्रेरित करने वाले स्लोगन लिखी तख्तियां भी थी, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो इत्यादि। रैली में नगर परिषद सीएमओ मनोज नामदेव,उप यंत्री गोविंद सिंह चौहान, बृजेश कोठारी, कैलाश चंद्र दांगी, दुर्गा प्रसाद मालाकार, दीपक राठौर, दीपक पाटीदार, राजेश बेछोटे, तथा हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य दिनेश गौतम, अजय दुबे, सहित नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे.
More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।