🤳 हाई स्कूल परीक्षा (10 वी) परिणाम में 93.4% अंको के साथ कुमारी अदिति शर्मा नगर मैं प्रथम ।।।।

माचलपुर :- माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा जारी हाई स्कूल परीक्षा परिणाम (10वी) में राजगढ़ जिले के माचलपुर नगर में 93.4 % अंको के साथ सभी विषयों मैं उच्चतम स्तर से कुमारी अदिति शर्मा ने माचलपुर नगर मैं प्रथम स्थान प्राप्त किया है,
नगर के प्रज्ञा पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा अदिति शर्मा को स्कूल और नगर मैं प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रज्ञा पब्लिक स्कूल प्राचार्य प्रमिला शर्मा द्वारा 1st रेंक की ट्रॉफी और सम्मानित करते हुए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया,
साथ ही अदिति शर्मा की छोटी बहन आकाशी शर्मा को भी 6 वी क्लास मैं 99.67 अंको के साथ क्लास मैं प्रथम श्रेणी आने पर 1st रैंक की ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
शर्मा परिवार की ही एक और बेटी प्रार्थना शर्मा ने कक्षा 5 वी बोर्ड में 91.2 अंको के साथ स्कूल मे तीसरा स्थान प्राप्त किया। अभिभावक एवं संबधित प्राचार्य, शिक्षकों ने शुभकामनायें प्रेषित की है, व उज्जवल भविष्य की कामना की है।






More Stories
शिशु मंदिर बाढ़गांव में संपन्न एक दिवसीय कार्यशाला..
एमपी की 7 यूनिवर्सिटी डिफॉल्टर, UGC ने जारी की लिस्ट..
शिक्षकों ने उठाई मांग क्रमोन्नति आदेश करे जारी, जिला शिक्षा अधिकारी को दिया आवेदन..