♦️ कॉग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद पति महेश खिंची एवं अल्पसंख्यक समुदाय के याकूब अली भाजपा मैं हुए शामिल।
🎯 दैनिक मधुर दर्पण समाचार
✍️🖕आकाश शर्मा प्रधान संपादक
माचलपुर:- कॉग्रेस पार्टी से कॉग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का धीरे धीरे मोह खत्म होता जा रहा लगता है। माचलपुर नगर ही नही क्षेत्र के अनेक कॉग्रेसी विधानसभा चुनाव मे भाजपा मैं शामिल हुए थे वो सिलसिला लगातार जारी है, नगर परिषद माचलपुर मै कॉग्रेस पार्षद सुगन बाई के पति महेश खिंची ने भी आज भाजपा का दामन थाम लिया,
श्री खिंची के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के याकूब अली भी भाजपा मैं शामिल हुए , खिलचीपुर क्षेत्र के विधायक हजारीलाल दांगी ने साफा बांधकर माला पहनाकर महेश खिंची व याकूब अली को भाजपा मैं शामिल किया, महेश खिंची पूर्व मैं नगरपरिषद अध्यक्ष का निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे भी चुनाव लड़ चुके है। निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव मे महेश खिंची को 706 वोट मिले थे।
खिंची कॉग्रेसी पार्टी के एक जमीनी कार्यकर्ता थे। महेश खिंची का भाजपा मैं शामिल होने पर माचलपुर मंडल अध्यक्ष हनुमान पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल खंडेलवाल, ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, नगरपरिषद अध्यक्ष गीताबाई मालवीय, पार्षद पवन राठौर, अमरलाल गुर्जर, आकाश शर्मा सहित अनेकों भाजपा नेता कार्यकर्त्ताओं ने बधाई दी है।
More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।