♦️ सेन समाज ने 724 वी संत शिरोमणी सेन जी महाराज जयंती बड़े धूमधाम से मनाई..
🎯 दैनिक मधुर दर्पण समाचार द्वारा / आकाश शर्मा प्रधान संपादक..
🎯 माचलपुर नगर में सेन जी महाराज की जयंती मनाई गई।
माचलपुर :- सेन समाज के लोगो द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई नगर वा क्षेत्र के सेन समाज के तत्वाधान में संत शिरोमणी सेन जी महाराज का 724 वा जयंती पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया! सर्वप्रथम सभी सेन समाज रविवार सुबह 11 बजे नगर के चाठा कुण्डी बालाजी मंदिर पर एकत्रित हुए यहां से शोभाया त्रा की शुरुआत हुई शोभायात्रा में संत शिरोमणी सेन जी महाराज की आकर्षक झांकी सजाई गई थी !
शोभायात्रा बैंड बाजो, ढोल आतिशबाजी के साथ निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी शोभायात्रा में महिलाओ द्वारा सिर पर मंगलकलश धारण कर रखा था ! शोभायात्रा में महिला पुरुष बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते हुवे चल रहे थे शोभायात्रा का नगर के सामाजिक संगठनों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया नगर भ्रमण पश्चात शोभायात्रा वापस चाठा कुंडी बालाजी मंदिर पहुंची जहां सामाजिक सभा का आयोजन हुआ जिसमे सामाजिक कुरूतियो को छोड़ कर समाज सुधार की बात कही गई।
सामाजिक सभा के पश्चात सभी समाज बंधुओ द्वारा सेन महाराज की पूजन आरती और सहभोज किया ! आयोजन मैं प्रमुख रूप से बालचंद्र सेन नायगांव, रोडू राम गुजराती, शिव प्रसाद गुजराती, मनीष सेन, गोपाल सेन, दिनेश सेन, मिथुन सेन, विनोद सेन, पवन सेन, शुभम गुजराती सहित अनेक सैकड़ो सेन समाज जन उपस्थित रहे।
More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।