🎯 धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव,सनाढ्य ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा…
माचलपुर :- विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती नगर में रविवार शाम को सनाढ्य ब्राह्मण समाज द्वारा बालाजी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस मौके नगर सहित क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगो द्वारा अपने आराध्य भगवान परशुराम की विधि विधान से पूजा अर्चना की तत्पश्चात धर्मशाला से बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा प्रारंभ हुई ।
यात्रा में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की महिला पुरुष व नव युवक परशुराम भगवान के जयकारे लगाते चल रहे थे वही युवा बैंड बाजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे यात्रा में रथ पर भगवान परशुराम की आकर्षक चलित झांकी थी जिसकी नगर में जगह जगह पूजा अर्चना की गई वही शोभायात्रा का नगर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया व यात्रा में मौजूद लोगो को ठंडा, आइस्क्रीम व जलपान आदि करवाया गया । इस अवसर चंद्रशेखर मारू की दुकान के सम्मुख ब्राह्मण समाज के बुजुर्ग बाबूलाल उपाध्याय, रामनारायण शर्मा का पुष्पमाला साफा बांधकर स्वागत किया गया । शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होकर धर्मशाला पहुंची जहां भगवान परशुराम की आरती हुई तत्पश्चात समाज के वरिष्ठ रामगोपाल शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, मोहनलाल शर्मा, रामनारायण शर्मा, बाबूलाल उपाध्याय, भगवान प्रसाद मिश्रा का श्रीफल पुष्पमाला से सम्मान किया गया ।
इस मौके पर बच्चो द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ इसके बाद समाज के मेधावी छात्र छात्राओं, शासकीय सेवाओं में उच्च पदों के लिऐ चयनित बालक, बालिकाओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं का श्रीफल शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठजनों द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के जिन युवाओं ने कड़ी मेहनत की उनकी पूरे समाज ने भूरी भूरी प्रशंसा करते आगामी समय में भी इस प्रकार के आयोजन करने के कहा।
More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।