🎯 जुआ,सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही मै अलग अलग स्थानों से 13 जुआरियों, सटोरियों को पकड़कर जुआ/सट्टा उपकरण एवं नगदी ₹4640 जप्त ।
थाना ब्यावरा (शहर), जिला राजगढ़ 09/08/2024 (आकाश शर्मा) :- जिला राजगढ़ में वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा द्वारा लगातार जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब का कार्य करने वालों की धरपकड़ व उनपर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में एसडीओपी ब्यावरा नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा सिटी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में दिनांक 07.08.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पुरानी नगर पालिका कॉम्प्लेक्स एवं पुराना बस स्टैंड परिसर ब्यावरा में रुपए पैसों से जुआ / सट्टा खेल रहे है कि सूचना पर ब्यावरा पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर दविस देकर 13 लोगों को पकड़ा, जुआ खेलने वाले पांच लोगों के विरुद्ध एक अपराध 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध किया गया एवं आठ लोगों के विरुद्ध धारा 4 क सट्टा के चार अपराध पंजीबद्ध किए ।
आरोपी देवकरण पिता कालूराम नायक ,जितेंद्र पिता बद्री लाल हरिजन ,भजन लाल पिता हरलाल, दिनेश पिता नाथूलाल प्रजापति ,नारायण पिता चंपालाल, आरोपी दिलीप गुप्ता पिता भवरलाल गुप्ता, राम सिंह पिता धनरूप राठौर,हरि पिता नाथू लाल वर्मा, नारायण सिंह पिता गंगाराम सोंधिया, कालू सिंह पिता पूर जी , महेंद्र पिता जयराम राजपूत,प्रेम नारायण पिता प्रभु लाल वर्मा जिनसे मौके पर जुआ एवं सट्टा उपकरण नगदी रुपए 4640 रुपये जप्त किए गए। उपरोक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी ब्यावरा सिटी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह धाकड़, उप निरीक्षक चत्रपाल सिंह, उनि. सुभाष , प्रधान आरक्षक 242 राधेश्याम, प्रआर. 524 रामकुमार , आर. 454 रामदीन धाकड़, आर. 656 संदीप, आर.1016 राजेश, आर,873 प्रदुमन ,आर. 791परमेश्वर दास, की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
More Stories
झगड़ा प्रथा की आग में जला किसान का सपना: खेत में रखी धनिया फसल को लगाई आग, करीब 4लाख का नुकसान🔥
🚦47 लाख की 233 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बस में सफर कर रहे थे ‘मौत का सामान’ लेकर।
गलत नीयत का मिला परिणाम, तत्काल प्रभाव से पटवारी निलंबित, गया जेल की सलाखों मै।