dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

देश रक्षा मैं तैनात सैनिकों के लिये बहनों सहित रक्तदाता समूह ने भी एकत्रित किये नगर से रक्षासूत्र ।

♦️ देश रक्षा मैं तैनात सैनिकों के लिये बहनों सहित रक्तदाता समूह ने भी एकत्रित किये नगर से रक्षासूत्र ।

जीरापुर ( आकाश शर्मा ) प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी परफेक्ट एकेडमी के द्वारा वंदना दांती समाज सेविका और आर डी एस ग्रुप के माध्यम से देश की रक्षा मैं तैनात सैनिक भाईयो के लिए रक्षा सूत्र एकत्रित किये गए।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख नवीन भावसार ने बताया कि हमारे वीर सैनिक अपने परिवार से दूर हमारी रक्षा में सदेव तैनात रहते है, उनके लिए ये छोटी सी प्रेम व सम्मान से भरी भेट पहुचाई जा रही है। उक्त अवसर पर सीपीसीटी के प्रथम प्रयास में सफल छात्रा कविता वर्मा का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राम बरेठा और वैभव भावसार ने किया तथा आभार विष्णु सिसोदिया ने व्यक्त किया, इस अवसर पर परफेक्ट एकेडमी के विद्यार्थी परिषद और संस्था के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

साथ ही रक्तदाता समूह जीरापुर द्वारा चलाए जा रहे फौजी भाइयों के लिए रक्षा सूत्र जो की नगर के सभी स्कूलों, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और नगर के मोहल्ले से रक्षा सूत्र एकत्रित किए जा रहे जिसमे रक्तदाता समूह के संस्थापक जय गुप्ता झालावाड़, नरेंद्र दांगी मां आंजना कॉलेज जीरापुर ,वंदना दांती समाज सेविका, ABVP पूर्व नगर अध्यक्ष महेश कुमार दांगी, बालचंद दांगी, दिलीप बैरागी, सुरेश दांगी, नवीन भावसार परफेक्ट एकेडमी जीरापुर,दीपक शर्मा, राजेश मीणा, आदि टीम रक्तदाता समूह के कार्यकर्ता फौजी भाइयों के लिए रक्षासूत्र एकत्रित कर रहे हे,

टीम रक्तदाता समूह 24 घंटे जनमानस हित कार्य मैं लगे हुए हे आसपास के जिले जेसे राजगढ़, झालावाड़, आगर, भोपाल, इंदौर कही भी ब्लड की आवश्यकता लगे तो टीम के कार्यकर्ता बिना स्वार्थ के मानव सेवा के रूप में हर दम तैनात खड़े रहते हे।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481