dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

♦️ आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

 

माचलपुर:- शुक्रवार को शांति समिति की बैठक पुलिस थाना परिसर में आयोजित की गई , जिसमें आगामी त्योहार व पर्व शांतिपूर्वक, सद्भाव के साथ मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

शाम 5 बजे शुरू हुई इस बैठक में नायब तहसीलदार रामनिवास धाकड़, पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मावई, सुपरवाइजर विधुत मंडल नरेंद्र सिंह गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल मालवीय, विशेष रूप से उपस्थिति रहे, हिंदू व मुस्लिम दोनों समाज के लोगों से चर्चा करते हुए गणेश उत्सव, ईदमिलादुन्नबी व डोल ग्यारस सहित आगामी सभी पर्व त्यौहार सद्भाव के साथ मनाने को लेकर चर्चा की। बता दें कि बैठक में उपस्थित जनों ने अपने सुझाव भी दिए जिसे प्रशासनिक अधिकारियों ने सुझाव को नोट करते हुए उन पर अमल करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही समझाइस भी दी गई कि सभी को शांतिपूर्ण तरीके से सभी त्यौहार मनाने है। शांति समिति की बैठक मे नगर के गणमान्य नागरिक व पत्रकार उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481