🎯 सांसद रोडमल नागर एवं विधायक हजारीलाल दांगी के आतिथ्य में महाविद्यालय के विभिन्न विकास कार्यों का किया गया भूमि पूजन..
🖕 दैनिक मधुर दर्पण समाचार आकाश शर्मा संपादक
जीरापुर। शनिवार को शासकीय महाविद्यालय में वेटिंग, पार्किंग शेड, कैंटीन चौकीदार कक्ष एवं पेवर्स आदि विकास कार्यों का भूमि पूजन सांसद रोडमल नागर, विधायक हजारीलाल दांगी, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुसूईयां पवन कुशवाह, मंडल अध्यक्ष विष्णु सिंह पवार, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य गंगाराम परमार, जन भागीदारी अध्यक्ष संजय सिंह पवार के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन कर की गई। तत्पश्चात सभी अतिथियों का महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष श्री पंवार द्वारा तिलक लगा, पुष्पहार, दुपट्टा पहनाकर कर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने अपने उद्बोधन के दौरान महाविद्यालय के विकास की बात कही एवं क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी ने विभिन्न विकास कार्य को लेकर कहा कि हमने अथक प्रयासों एवं सभी के सहयोग से जीरापुर महाविद्यालय की नींव रखी थी।
जो जिले में सबसे प्रथम श्रेणी का अच्छा महाविद्यालय है। वहीं आईटीआई कॉलेज जिसका अभी धरातल पर काम चल रहा है व सीएम राइस स्कूल खुमानपुरा में बनकर तैयार होने की स्थिति में है एवं आगामी समय में गीता भवन परिसर बनाने को प्रयासरत हैं। वहीं सांसद रोडमल नागर ने अपने उद्बोधन में विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से छात्र छात्राओं को प्रेरणा प्रदान की और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हमारे भरपूर प्रयास हैं एवं शिक्षा के क्षेत्र में हम क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर सिंह परमार द्वारा किया गया एवं आभार प्राचार्य डॉ वीबी खरे द्वारा प्रकट किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।