dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

माचलपुर पुलिस ने अज्ञात चोर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से ₹13,400/- नगद बरामद किए…

👉🏻 माचलपुर पुलिस ने अज्ञात चोर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से ₹13,400/- नगद बरामद किए…

 

थाना माचलपुर (जिला राजगढ़) राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में चोरी से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खिलचीपुर धर्मवीर नागर के मार्गदर्शन में थाना माचलपुर क्षेत्र में भी चोरी के अपराधों की रोकथाम एवं अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

👆🏻 इसी परिपालन में थाना प्रभारी माचलपुर निरीक्षक श्रीमती पूजा परिहार एवं उनकी टीम द्वारा चोरी के अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।

विदित हो कि दिनांक 28.10.2025 को थाना माचलपुर पर फरियादी सीताराम दांगी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 27.10.2025 को वह बैंक ऑफ इंडिया, जीरापुर से रुपये निकालकर अपने ग्राम रामगढ़ जा रहा था। शाम लगभग 4:00 बजे जब वह गाँव स्थित मोहन गुप्ता की दुकान पर रुका, तो उसने अपनी थैली जिसमें ₹20,000/- नगद, चेक बुक एवं पास बुक रखी थी दुकान के बाहर बाल्टी पर रख दी। कुछ देर बाद जब उसने देखा, तो थैली वहां नहीं थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से ही पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर विश्लेषण एवं आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही थी। सतत प्रयासों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 08.11.2025 को थाना प्रभारी माचलपुर ने टीम गठित कर कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: जैकीसिंह पिता नंदनसिंह सांसी

उम्र: 23 वर्ष

निवासी: ग्राम गुलखेड़ी, थाना बोड़ा, जिला राजगढ़

जप्त मशरूका

₹13,400/- नगद राशि बरामद

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम का उल्लेखनीय योगदान:

थाना प्रभारी निरीक्षक – श्रीमती पूजा परिहार

सहायक उप निरीक्षक – समीर खान

प्रधान आरक्षक – प्रदीप सोलंकी

आरक्षक – पप्पू दांगी, रविन्द्र जाट

माचलपुर पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई चोरी जैसे अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रति राजगढ़ पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481